Niwari News: निवाड़ी जिले के कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ ने रविवार को अचानक से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निवाड़ी का निरीक्षण किया। उनके साथ एसडीएम निवाड़ी अनुराग निंगवाल, तहसीलदार शुभम और कार्यपालन अभियंता गौरव उपस्थित थे। पढ़े पूरी खबर निचे।
निरीक्षण के दौरान, कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ ने स्वास्थ्य केंद्र की बुनियादी सुविधाओं की स्थिति की जांच की। उन्होंने मरीजों के इलाज, दवाइयों की उपलब्धता, साफ-सफाई और स्वास्थ्य केंद्र में आवश्यक उपकरणों की स्थिति पर विशेष ध्यान दिया। उन्होंने यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि सभी मरीजों को समय पर इलाज और आवश्यक दवाएं मिलें। साथ ही, उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों से बातचीत कर उनके कामकाज और सेवाओं की जानकारी भी ली।
अस्थायी दुकानों को शिफ्ट करने के निर्देश:
निरीक्षण के दौरान, कलेक्टर महोदय ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की सीमा से सटी अस्थायी दुकानों को शिफ्ट करने के सख्त निर्देश दिए। यह इसलिए क्योकि स्वास्थ्य केंद्र के आसपास का वातावरण साफ और व्यवस्थित होना चाहिए ताकि मरीजों और उनके परिजनों को कोई परेशानी न हो। अस्थायी दुकानों की वजह से स्वास्थ्य केंद्र के प्रवेश और निकास पर बाधा उत्पन्न हो सकती है, जिससे मरीजों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा था।
कलेक्टर ने स्वास्थ्य केंद्र में मौजूद डॉक्टरों और अन्य स्टाफ से संवाद किया और उनकी समस्याओं और चुनौतियों को समझने का प्रयास किया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने कलेक्टर को आश्वस्त किया कि उनके निर्देशों का पालन तेजी से किया जाएगा और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।