More
    spot_img
    होमAccidentShahdol News: चार वर्षीय बच्चे की दुर्घटना में दर्दनाक मौत, परिवार में...

    Shahdol News: चार वर्षीय बच्चे की दुर्घटना में दर्दनाक मौत, परिवार में मातम

    शहडोल के कोठिया गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना से पुरे गांव में मातम पसरा है। घर के बाहर खेलने के लिए निकले चार साल के एक मासूम बच्चे की मिनी ट्रक की चपेट में आने से दर्दनाक मृत्यु हो गई। इस हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। हादसा मंगलवार सुबह करीब 11 बजे ब्यौहारी थाना क्षेत्र में स्थित कोठिया गांव में हुआ।

    Shahdol News: प्राप्त जानकारी के मुताबिक, कोठिया गांव में सड़क किनारे स्थित अजय सिंह के घर के सामने उनका चार वर्षीय बेटा, सिब्बु सिंह, खेलने के लिए बाहर निकला था। उसी समय मानपुर की ओर जा रहे एक मिनी ट्रक ने तेज रफ्तार से बच्चे को कुचल दिया और घटनास्थल से फरार हो गया। तेज आवाज सुनकर परिवार के सदस्य और आसपास के लोग बाहर दौड़े, लेकिन तब तक वाहन वहां से भाग चुका था।

    कुचले जाने की वजह से मौके पर ही बच्चे की मौत हो गयी। लेकिन उसके बाद भी बालक को तुरंत अस्पताल ले जाने की कोशिश की गई, परंतु उसकी मृत्यु हो चुकी थी।

    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक काफी तेज गति में था, लेकिन कोई भी उसके नंबर को देख नहीं सका। पुलिस ने अज्ञात मिनी ट्रक की तलाश के लिए क्षेत्र में टीमें तैनात कर दी हैं।

    ब्यौहारी थाना प्रभारी अरुण पांडे ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम को घटनास्थल भेजा गया। मामले की जांच शुरू कर दी गई है और वाहन की तलाश जारी है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।

    पिज्जा खोलते ही निकले जिन्दा कीड़े, वीडियो वायरल 

    हमारे 'आप भी बने पत्रकार' अभियान से जुड़ें और आज ही नागरिक पत्रकार बनें! अपनी कहानियाँ और विचार Bhagya Vidhata के साथ साझा करें और अपनी खबरें हमारी पत्रिका और ऑनलाइन वेबसाइट में प्रकाशित होते देखें। आपकी खबर भेजने के लिए यहाँ क्लिक करे!

    RELATED ARTICLES

    कोई जवाब दें

    कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
    कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

    WhatsApp पर जुड़े

    ताज़ा और एक्सक्लूसिव हॉट अपडेट्स के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप में शामिल हों!

    यह खबरें भी पढ़ें

    लोकल खबरे