शहडोल के खैरहा थाना क्षेत्र के चौराडीह में घर लौटते समय एक बाइक सवार युवक की सड़क हादसे में मृत्यु हो गई, जिससे गांव में शोक का माहोल है और परिवार वालो का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

Shahdol News: प्राप्त जानकारी के अनुसार, सिंहपुर थाना क्षेत्र निवासी 22 वर्षीय अखिल द्विवेदी केशवाही में काम से गए हुए थे। सोमवार शाम करीब 8 बजे अखिल बाइक से घर के लिए निकले थे, लेकिन पूरी रात घर नहीं पहुंचे। मंगलवार को उनकी लाश खैरहा थाना क्षेत्र के चौराडीह गांव के पास मिली। घटना स्थल पर शव के पास उसकी मोटरसाइकिल भी मिली, जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें कुचल दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।
थाना प्रभारी दिलीप सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह गांव के रास्ते में मोटरसाइकिल और शव देखकर स्थानीय लोगों ने डायल 100 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर युवक की पहचान की और परिजनों को सूचित किया। बताया गया कि युवक सोमवार को घर से निकले था, और परिजन उनकी तलाश में थे, लेकिन उनका फोन बंद आ रहा था, जिससे परिवार चिंतित था। अतः पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


