More
    spot_img

    सड़क किनारे खड़े ट्रक से वैन, हादसे में पंचायत सचिव की मौत

    शहडोल जिले के जोरा गांव में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। इस दुर्घटना में पंचायत सचिव अमरेंद्र सिंह मरावी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की वजह वैन चालक की तेज रफ्तार बताई जा रही है।

    वह मौजूद लोगो के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि वैन का आधा हिस्सा ट्रक के पिछले हिस्से में घुस गया। हादसे के वक्त सचिव अमरेंद्र सिंह मरावी अपने घर तिखवा जा रहे थे। उनका वाहन कनाडी से तिखवा की ओर बढ़ रहा था, तभी जोरा गांव के पास यह घटना हुई। स्थानीय लोगों ने बचाव कार्य में मदद की, लेकिन सचिव की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। घटना के बाद वैन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर अपराध दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

    इस दुखद हादसे ने पूरे क्षेत्र में शोक की लहर पैदा कर दी है। लोग पंचायत सचिव की असामयिक मृत्यु पर शोक व्यक्त कर रहे हैं।

    हमारे 'आप भी बने पत्रकार' अभियान से जुड़ें और आज ही नागरिक पत्रकार बनें! अपनी कहानियाँ और विचार Bhagya Vidhata के साथ साझा करें और अपनी खबरें हमारी पत्रिका और ऑनलाइन वेबसाइट में प्रकाशित होते देखें। आपकी खबर भेजने के लिए यहाँ क्लिक करे!

    RELATED ARTICLES

    कोई जवाब दें

    कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
    कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

    WhatsApp पर जुड़े

    ताज़ा और एक्सक्लूसिव हॉट अपडेट्स के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप में शामिल हों!

    यह खबरें भी पढ़ें

    लोकल खबरे