spot_img

सड़क हादसे में बाइक सवार की दर्दनाक मौत, टुकड़े-टुकड़े हुई बाइक

Shahdol News: शहडोल जिले के सोहागपुर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। यह हादसा कंचनपुर के पास उस समय हुआ जब एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के कई टुकड़े हो गए और युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुढ़ार से शहडोल की ओर आ रही तेज रफ्तार कार (MP 18 CA 6765) ने कंचनपुर में 25 वर्षीय जितेंद्र कुमार जोगी की बाइक को टक्कर मार दी। जितेंद्र शहडोल से अपने घर जैतहरी लौट रहे थे। टक्कर के बाद बाइक के परखच्चे उड़ गए और जितेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल युवक को अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

थाना प्रभारी भूपेंद्र मणि पांडे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। उन्होंने बताया कि बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है और युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। जिसके बाद पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हमारे 'आप भी बने पत्रकार' अभियान से जुड़ें और आज ही नागरिक पत्रकार बनें! अपनी कहानियाँ और विचार Bhagya Vidhata के साथ साझा करें और अपनी खबरें हमारी पत्रिका और ऑनलाइन वेबसाइट में प्रकाशित होते देखें। आपकी खबर भेजने के लिए यहाँ क्लिक करे!

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

WhatsApp पर जुड़े

ताज़ा और एक्सक्लूसिव हॉट अपडेट्स के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप में शामिल हों!

यह खबरें भी पढ़ें

लोकल खबरे