spot_img
होमNewsसड़क पर चलते-चलते 25 वर्षीय व्यापारी को आया हार्ट अटैक, फिर हुआ...

सड़क पर चलते-चलते 25 वर्षीय व्यापारी को आया हार्ट अटैक, फिर हुआ यह

भोजपुर कस्बे में गुरुवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जहां 25 वर्षीय युवा व्यापारी रेहान कुरैशी की अचानक सड़क पर गिरकर मौत हो गई। यह पूरी घटना पास की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

घटना उस समय हुई जब रेहान, जो भोजन करने के बाद अपनी सिम की दुकान के लिए घर से निकले थे, कुछ ही दूरी पर चलते हुए लड़खड़ा गए और सड़क पर ही सो रहे एक स्ट्रीट डॉग के ऊपर गिर पड़े। मौके पर मौजूद राहगीरों ने उन्हें संभालने की कोशिश की, लेकिन चंद मिनटों में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

परिवार को सूचना मिलने के बाद परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और उन्हें एक प्राइवेट क्लिनिक ले गए, जहां इलाज से मना कर दिया गया। इसके बाद रेहान को मुरादाबाद के एक हायर सेंटर में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

वजन घटाना हो या शुगर कंट्रोल करना, यह हैं रामबाण इलाज

हार्ट अटैक हो सकता है कारण

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. मोहम्मद असलम ने बताया कि यह हीट स्ट्रोक की घटना नहीं लगती क्योंकि रेहान घर से निकलते ही कुछ मिनट में गिर पड़े। प्राथमिक रूप से यह हार्ट अटैक का मामला प्रतीत होता है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

कोई मेडिकल हिस्ट्री नहीं थी, 7 महीने पहले हुई थी शादी

परिवार के अनुसार, रेहान को कोई पूर्व मेडिकल समस्या नहीं थी। घटना से पूरा परिवार सदमे में है। रेहान की शादी मात्र सात महीने पहले नजमा से हुई थी। वह भोजपुर के बड़ी मंडी मोहल्ले में रहते थे और स्थानीय सिम विक्रेता थे। उनके पिता गुफरान की मीट की दुकान है, जबकि दो भाई मोबाइल की दुकान चलाते हैं और एक बहन भी है।

इंटर्न डॉक्टर की हार्ट अटैक से मौत, खाना खाने के कुछ देर बाद बिगड़ी थी तबीयत

Suyash Gupta
Author: Suyash Gupta

हमारे 'आप भी बने पत्रकार' अभियान से जुड़ें और आज ही नागरिक पत्रकार बनें! अपनी कहानियाँ और विचार Bhagya Vidhata के साथ साझा करें और अपनी खबरें हमारी पत्रिका और ऑनलाइन वेबसाइट में प्रकाशित होते देखें। आपकी खबर भेजने के लिए यहाँ क्लिक करे!

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

WhatsApp पर जुड़े

ताज़ा और एक्सक्लूसिव हॉट अपडेट्स के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप में शामिल हों!

यह खबरें भी पढ़ें

लोकल खबरे