More
    spot_img
    होमControversyब्राह्मणों का नाम लेते ही लोग क्यों भड़क जाते हैं? – IAS...

    ब्राह्मणों का नाम लेते ही लोग क्यों भड़क जाते हैं? – IAS नियाज खान का बड़ा बयान

    मध्य प्रदेश कैडर के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी नियाज खान एक बार फिर अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर ब्राह्मण समुदाय की तारीफ करते हुए एक पोस्ट साझा की, जिसने तीखी प्रतिक्रियाओं को जन्म दिया।

    ब्राह्मणों को बताया ‘सुपर जीनियस’

    नियाज खान ने अपनी पोस्ट में लिखा, “जैसे ही मैं ब्राह्मणों का नाम लेता हूं, लोगों में आग लग जाती है। कोई यह मानने को तैयार नहीं कि यहूदियों की तरह ब्राह्मण भी सुपर जीनियस हैं। मेरी किताब Brahmin The Great में मैंने यही बताया है।” उन्होंने कहा कि यदि ब्राह्मणों को अलग-थलग रखा जाएगा, तो देश को अपार क्षति होगी।

    अपने बयान में नियाज खान ने ब्राह्मणों को देश का आध्यात्मिक गुरु बताते हुए कहा कि वर्तमान समय में पूरे देश में नफरत का माहौल बना हुआ है और इसे केवल ब्राह्मण ही समाप्त कर सकते हैं। उन्होंने लिखा, “ब्राह्मण आगे आएं और नफरत को खत्म करें। ब्राह्मण अकेला हजारों के बराबर होता है। इतिहास भी ब्राह्मणों ने ही बदला था। वे ही देश के केंद्र बिंदु हैं और शक्तिशाली राष्ट्र के लिए नफरत समाप्त होना चाहिए।”

    पहले भी दे चुके हैं विवादित बयान

    आईएएस अधिकारी नियाज खान का नाम पहले भी विवादों से जुड़ता रहा है। छत्तीसगढ़ निवासी और 2015 बैच के इस अधिकारी ने अब तक 7 उपन्यास लिखे हैं। इनमें से एक किताब पर वेब सीरीज भी बनाई गई थी, जिसे लेकर उन्होंने निर्माता के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की थी।

    पत्नी के खौफ में कांपा पति! कमरे में बंद कर बरसाए थप्पड़, मां से मांगी मदद

    मध्य प्रदेश कैडर में कार्यरत नियाज खान पहले राज्य सेवा में प्रशासनिक अधिकारी थे, जहां से उन्हें आईएएस में प्रमोशन मिला। वह अपने लेखन और सोशल मीडिया पर बेबाक बयानों के लिए जाने जाते हैं। उनके ताजा बयान ने फिर से बहस को जन्म दे दिया है, जहां कुछ लोग उनके समर्थन में हैं, तो कई लोग उनकी टिप्पणी की आलोचना कर रहे हैं।

    सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं

    नियाज खान की इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ यूजर्स ने उनके विचारों का समर्थन किया, जबकि अन्य ने इसे अनावश्यक और भड़काऊ बताया। ब्राह्मण समुदाय से जुड़े कई लोगों ने उनके बयान को सराहा, वहीं कुछ लोगों ने इसे समाज में भेदभाव बढ़ाने वाला करार दिया।

    अब देखना यह होगा कि उनके इस बयान पर सरकार और प्रशासन की क्या प्रतिक्रिया आती है और क्या उनके खिलाफ कोई कार्रवाई की जाती है या नहीं।

    मार्च में ही गर्मी दिखा रही अपना रंग, इतना ज्यादा बड़ा तापमान

    हमारे 'आप भी बने पत्रकार' अभियान से जुड़ें और आज ही नागरिक पत्रकार बनें! अपनी कहानियाँ और विचार Bhagya Vidhata के साथ साझा करें और अपनी खबरें हमारी पत्रिका और ऑनलाइन वेबसाइट में प्रकाशित होते देखें। आपकी खबर भेजने के लिए यहाँ क्लिक करे!

    RELATED ARTICLES

    कोई जवाब दें

    कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
    कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

    WhatsApp पर जुड़े

    ताज़ा और एक्सक्लूसिव हॉट अपडेट्स के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप में शामिल हों!

    यह खबरें भी पढ़ें

    लोकल खबरे