More
    spot_img
    होमNewsअकेली 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला की बेरहमी से हत्या, पुलिस जांच में...

    अकेली 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला की बेरहमी से हत्या, पुलिस जांच में जुटी

    मध्य प्रदेश के सागर जिले के ग्राम रोड़ा में 80 वर्षीय वृद्धा की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी गई। इस हृदयविदारक घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।

    घटना का विवरण:

    जानकारी के अनुसार, 80 वर्षीय मृतका प्रीतम बाई पति गंधर्व सिंह लोधी गांव रोड़ा की निवासी थीं। वह घर में अकेली रहती थीं और उनका कोई बेटा नहीं था। शुक्रवार रात, रोज की तरह वह अपने घर में सो रही थीं। इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके सिर पर पत्थर से हमला कर उनकी हत्या कर दी।

    शनिवार सुबह जब ग्रामीणों ने उनके घर में खून देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। मृतका का शव पलंग से दूर पड़ा था और सिर पर गंभीर चोटों के निशान थे। पुलिस के अनुसार, यह वारदात रात 2 से 3 बजे के बीच हुई है।

    जांच में जुटी पुलिस:

    पुलिस ने बताया की घटना स्थल पर फॉरेंसिक साइंस लैब और डॉग स्क्वॉड टीम को बुलाकर जांच की गई। वारदात स्थल से अहम सबूत जुटाए गए हैं। पुलिस का मानना है कि घटना में गांव के किसी व्यक्ति का हाथ हो सकता है।

    हत्या के पीछे जमीन विवाद या पारिवारिक रंजिश का कारण होने की संभावना जताई जा रही है। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को चिन्हित किया है और जल्द ही मामले का खुलासा होने की उम्मीद है। फिलहाल, अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।

    ग्रामीणों में दहशत:

    इस घटना के बाद से गांव के लोग दहशत में हैं। पुलिस प्रशासन ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

    हमारे 'आप भी बने पत्रकार' अभियान से जुड़ें और आज ही नागरिक पत्रकार बनें! अपनी कहानियाँ और विचार Bhagya Vidhata के साथ साझा करें और अपनी खबरें हमारी पत्रिका और ऑनलाइन वेबसाइट में प्रकाशित होते देखें। आपकी खबर भेजने के लिए यहाँ क्लिक करे!

    RELATED ARTICLES

    कोई जवाब दें

    कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
    कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

    WhatsApp पर जुड़े

    ताज़ा और एक्सक्लूसिव हॉट अपडेट्स के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप में शामिल हों!

    यह खबरें भी पढ़ें

    लोकल खबरे