मुंबई के मालाड इलाके से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां मशहूर ब्रांड हल्दीराम के आउटलेट में सर्व की गई सेवपुरी में जिंदा कीड़ा मिलने का दावा किया गया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।
जानकारी के अनुसार, यह घटना 17 अप्रैल की बताई जा रही है, जब मालाड वेस्ट स्थित इंफिनिटी मॉल के अंदर मौजूद हल्दीराम आउटलेट में एक ग्राहक को सेवपुरी परोसी गई। आरोप है कि जैसे ही ग्राहक खाने लगा, उसने प्लेट में एक जिंदा कीड़ा रेंगते हुए देखा, जिससे वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गए।
VIDEO में क्या दिखा?
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सेवपुरी की प्लेट में एक कीड़ा चलता हुआ नजर आ रहा है। ग्राहक इस दृश्य को आसपास बैठे अन्य लोगों को भी दिखाता है, जिन्हें देखकर वे भी चौंक जाते हैं। यह घटना वहां मौजूद कई लोगों के लिए असहज और चिंताजनक बन गई।
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। कई लोगों ने इतने बड़े ब्रांड में फूड सेफ्टी की अनदेखी पर सवाल उठाए हैं और सख्त कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि आउटलेट देखने में भले ही साफ-सुथरा हो, लेकिन असली मुद्दा खाने की गुणवत्ता और सुरक्षा का है।
ससुराल के लिए खाना नहीं बनाया .. मां ने बेटी को जमकर पीटा, वायरल VIDEO ने मचाया बवाल


