महाराष्ट्र के जलगांव से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक स्थानीय क्रिकेट मैच अचानक रुक गया। वजह बनी एक ऐसी हरकत, जिसने खिलाड़ियों और दर्शकों को स्तब्ध कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
क्या हुआ मैदान में?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, जलगांव में एक लोकल क्रिकेट मैच चल रहा था, तभी अचानक एक ट्रैक्टर मैदान में घुस आया। देखते ही देखते ट्रैक्टर ने पिच को पूरी तरह खराब कर दिया, जिससे मैच तुरंत रोकना पड़ा। पिच की हालत इतनी खराब हो गई कि आगे खेल जारी रखना संभव नहीं था और अधिकारियों को मैच रद्द करना पड़ा।
बताया जा रहा है कि इस घटना के पीछे स्थानीय स्तर का विवाद था। आरोप है कि एक स्थानीय प्रतिष्ठित व्यक्ति (डिग्निटरी) को टूर्नामेंट में आमंत्रित नहीं किया गया था। इसी बात से नाराज होकर उसके समर्थक ने ट्रैक्टर मैदान में घुसाकर पिच को नुकसान पहुंचा दिया।
घटना इतनी अचानक हुई कि खिलाड़ी और आयोजक समझ ही नहीं पाए कि क्या हो रहा है। कुछ ही मिनटों में पूरा मैच बाधित हो गया और मैदान में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
Viral Video: DUSU अध्यक्ष आर्यमन को छात्रों ने खदेड़ा, कैंपस में हंगामा


