spot_img
होमFamily Disputeबेटों के झगड़े के बीच मां की दर्दनाक मौत, थाने में आया...

बेटों के झगड़े के बीच मां की दर्दनाक मौत, थाने में आया हार्ट अटैक

मथुरा के बरसाना थाने में एक हार्ट अटैक की दुखद घटना सामने आई है, जहां 60 वर्षीय मां दो बेटों के बीच झगड़े की शिकायत करने पहुंची थी लेकिन उसकी हार्ट अटैक से मौत हो गई। यह घटना जाटव मोहल्ले की है, जब शंकर और सतीश नामक दो भाई के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जिसके शिकायत करने उनकी माँ थाने गयी थी।

60 वर्षीया मृतका सरोज देवी (पति किशोरी श्याम) ने कई बार अपने बेटों को समझाया, लेकिन दोनों के झगड़े नहीं बंद हुए। महोल्ले के आसपास के लोग भी उन्हें शांत करने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन स्थिति बिगड़ती गई। आखिरकार, सरोज देवी थाने पहुंचीं और पुलिस को अपनी शिकायत दर्ज कराई। थाने से बाहर निकलते समय अचानक उन्हें हार्ट अटैक आया और वहीं उनकी अकस्मात् मृत्यु हो गई। इस घटना से पूरा मोहल्ला शोक में है।

बड़े बेटे विष्णु ने बताया कि शंकर और सतीश दोनों मां के साथ ही रहते थे। मां की अचानक मौत से परिवार सदमे में है। फिलहाल महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Suyash Gupta
Author: Suyash Gupta

हमारे 'आप भी बने पत्रकार' अभियान से जुड़ें और आज ही नागरिक पत्रकार बनें! अपनी कहानियाँ और विचार Bhagya Vidhata के साथ साझा करें और अपनी खबरें हमारी पत्रिका और ऑनलाइन वेबसाइट में प्रकाशित होते देखें। आपकी खबर भेजने के लिए यहाँ क्लिक करे!

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

WhatsApp पर जुड़े

ताज़ा और एक्सक्लूसिव हॉट अपडेट्स के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप में शामिल हों!

यह खबरें भी पढ़ें

लोकल खबरे