More
    spot_img
    होमCricketIPL 2024 के लिए सभी टीमों ने घोषित किए अपने कप्तान! हार्दिक...

    IPL 2024 के लिए सभी टीमों ने घोषित किए अपने कप्तान! हार्दिक को नही मिली कप्तानी

    IPL 2024 : 2024 में होने वाले आईपीएल लीग के लिए सभी टीमों ने अपने कप्तान घोषित कर दिए है। इस लिस्ट में हार्दिक का नाम नहीं है। जिसे देखकर सब चौंक गए हैं। हार्दिक पांड्या ने अपनी पहली कप्तानी में गुजरात टाइटंस को आईपीएल खिताब जिताया था। वहीं दूसरी बार में आईपीएल के फाइनल में गुजरात टाइटंस को ले गए थे। लेकिन इस बार के आईपीएल टूर्नामेंट में आपको हार्दिक पांड्या कप्तानी करते हुए नहीं दिखाई देंगे।
    चलिए जानते हैं, आईपीएल में सभी टीमों के संभावित कप्तानों के बारे में। कौन सा प्लेयर किस टीम की कप्तानी कर रहा है।

    IPL 2024 All Team Captain List

    IPL 2024 के सभी टीमों के कप्तान ( IPL 2024 All Team Captain List )

    रोहित शर्मा ( मुंबई इंडियंस )

    रोहित शर्मा आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों की लिस्ट में शामिल है। ऐसे में मुंबई इंडियंस की कप्तानी इस बार रोहित शर्मा करेंगे। ऐसे में कई अफवाह उड़ रही थी, कि मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या होंगे। लेकिन मैं आपकी जानकारी के लिए बता दूं की हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस टीम में केवल प्लेयर के रूप में शामिल हुए ना कि कप्तान के रूप में। तो इस बार की आईपीएल में आपको रोहित शर्मा ही मुंबई इंडियंस की कप्तान के रूप मे नजर आएंगे।

    महेंद्र सिंह धोनी ( चेन्नई सुपर किंग्स )

    बहुत सारी ऐसी अफवाह उड़ रही थी कि चेन्नई सुपर किंग की कप्तानी रविंद्र जडेजा करेंगे। लेकिन चेन्नई सुपर किंग ने 26 नवंबर को महेंद्र सिंह धोनी को रिटर्न किया है और इस बार की कप्तानी भी महेंद्र सिंह धोनी ही करेंगे। महेंद्र सिंह धोनी के रहते चेन्नई सुपर किंग किसी अन्य खिलाड़ी को कप्तानी नहीं देंगी। महेंद्र सिंह धोनी की अनुपस्थिति में ही रविंद्र जडेजा के हाथों में कप्तानी की कमान होगी।

    संजू सैमसन ( राजस्थान रॉयल्स )

    राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी करते हुए आपको संजू सैमसंग नजर आएंगे। क्योंकि राजस्थान ने संजू सैमसन को बतौर कप्तान के रूप में रिटर्न किया है। संजू सैमसन ने इससे पहले भी राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी की भाग दौड़ अपने हाथों में संभाली थी।

    श्रेयस अय्यर ( कोलकाता नाईट राइडर्स )

    आईपीएल 2023 में आपको कोलकाता नाईट राइडर्स की कप्तानी नितीश राणा करते हुए दिखाई दिए होंगे। लेकिन इस आईपीएल में आपको कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी करते हुए श्रेयस अय्यर दिखाई देंगे। पिछले आईपीएल का कप्तान भी उन्हें ही घोषित किया था, लेकिन चोट के कारण वह कप्तानी नहीं कर पाए थे। लेकिन इस बार ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि श्रेयस अय्यर कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी करेंगे।

    एडेन मार्करम ( सनराइजर्स हैदराबाद )

    सनराइजर्स हैदराबाद की टीम की कमान इस बार एडेन मार्करम के हाथो में होंगी। आईपीएल 2023 में सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी भी एडेन मार्करम ने ही की थी। इस बार हैदराबाद ने उन्हें फिर से रिटर्न किया है और आपको इस बार के आईपीएल में एडेन मार्करम बतौर कप्तान के रूप में नज़र आएंगे।

    शिखर धवन ( पंजाब किंग्स )

    आईपीएल 2024 में आपको गब्बर ही पंजाब किंग्स के कप्तानी करते हुए नजर आएंगे, क्योंकि पंजाब किंग्स की टीम ने शिखर धवन को फिर से रिटर्न किया है। आईपीएल 2023 की पंजाब किंग्स की कप्तानी गब्बर ने ही संभाली थी।

    केएल राहुल ( लखनऊ सुपर जायंट्स )

    लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी करते हुए आपको केएल राहुल नजर आएंगे क्योंकि पिछले आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी केएल राहुल कर रहे थे। इस बार फिर से लखनऊ सुपर जायंट्स ने केएल राहुल को रिटर्न किया है। ऐसे में आपको लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तानी करते हुए केएल राहुल नजर आएंगे।

    ऋषभ पंत ( दिल्ली कैपिटल्स )

    आआईपीएल 2023 में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी डेविड वार्नर ने की थी, लेकिन इस बार दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी ऋषभ पंत करते हुए नजर आएंगे। ऋषभ पंत आईपीएल 2024 तक पूरी तरीके से फिट हो जाएंगे। जिसके चलते ऋषभ पंत ही आपको आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे।

    फाफ डु प्लेसिस ( रॉयल चैलेंजर बैंगलोर )

    रॉयल चैलेंजर बैंगलोर टीम की कप्तानी आईपीएल 2024 में फाफ डु प्लेसिस ही करते नजर आएंगे। आरसीबी ने डु प्लेसिस को फिर से रिटर्न किया है। ऐसे में बेंगलुरु की कप्तानी करते हुए आपको डु प्लेसिस ही नजर आएंगे।

    शुभमन गिल ( गुजरात टाइटंस )

    आईपीएल 2023 में गुजरात टाइटंस की कप्तानी हार्दिक पांड्या के हाथों में थी। लेकिन इस बार आईपीएल 2024 में आपको हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस के तरफ से खेलते हुए नजर आएंगे। जिसके चलते आईपीएल में आपको गुजरात टाइटंस की कप्तानी शुभमन गिल के हाथों में नजर आएगी। हार्दिक पांड्या की अनुपस्थिति में शुभमन गिल का कप्तान बनना निश्चित है। इसके बारे में अभी गुजरात टाइटंस की तरफ से कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

    आप अपनी राय कमेंट बॉक्स द्वारा हमसे साझा कर सकते हैं, आपकी राय हमारे लिए उपयोगी है।

    यह भी पढ़े:

    हमारे 'आप भी बने पत्रकार' अभियान से जुड़ें और आज ही नागरिक पत्रकार बनें! अपनी कहानियाँ और विचार Bhagya Vidhata के साथ साझा करें और अपनी खबरें हमारी पत्रिका और ऑनलाइन वेबसाइट में प्रकाशित होते देखें। आपकी खबर भेजने के लिए यहाँ क्लिक करे!

    RELATED ARTICLES

    कोई जवाब दें

    कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
    कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

    WhatsApp पर जुड़े

    ताज़ा और एक्सक्लूसिव हॉट अपडेट्स के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप में शामिल हों!

    यह खबरें भी पढ़ें

    लोकल खबरे