More
    spot_img
    होमGovernmentसरकार की इस योजना से हर दिन मिलते हैं 500 रूपये जानिए...

    सरकार की इस योजना से हर दिन मिलते हैं 500 रूपये जानिए कौन कर सकता है आवेदन

    Government Schemes – समय-समय पर भारत सरकार समस्त देशवासियों के लिए नई-नई योजनाएं लाते रहती हैं। ऐसे में एक नई योजना निकाल कर आ रही है, इस योजना में आपको प्रतिदिन ₹500 देने का प्रावधान है। अगर आप भी इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं या फिर इस योजना के बारे में जानना चाहते हैं या इस योजना की आवेदन प्रक्रिया को जानना चाहते हैं। तो इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।

    New Government Schemes

    देश के युवाओं में बेरोजगारी की संख्या काफी ज्यादा बढ़ रही है, ऐसे में कई बार युवा रोजगार न मिलने के कारण परेशान रहते है। ऐसे में सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए एक योजना निकाली है, इस योजना के तहत उन लोगों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। आईए इस योजना को विस्तार से जानते हैं।

    इस योजना से मिलने वाला लाभ

    आपकी जानकारी के लिए बता दे, इस योजना का पूरा नाम प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना है। इस योजना के तहत हस्तशिल्प और कारीगरों श्रमिकों को पहचान पत्र और प्रमाण पत्र दिया जाता है। इस योजना से लाभ पाने वाले लाभार्थियों को 1 लाख रूपये का ब्याज मुक्त लोन दिया जाता है। इसी के साथ-साथ दूसरे चरण में इस लोन पर 5 फ़ीसदी ब्याज दर के साथ पूरे 2 लाख रुपए देने का प्रावधान दिया गया है।

    इस योजना के पात्र व्यक्ति

    प्रधानमंत्री विश्वकर्म योजना मैं पात्रता की बात करें, तो इस योजना में कुल 18 व्यवसाय के लोगों को शामिल किया गया है। जिनमे बढ़ई, मूर्तिकार, चर्मकार, राजमिस्त्री, बुनकर/बेलदार, सोनार, कुम्हार, खिलौना बनाने वाले, धोबी, दर्जी, मछली पकड़ने वाला जाल बनाने वाले, हार बनाने वाले, नाई, ताला बनाने वाले और लोहार शामिल है। इसके अलावा इस योजना में आपको तकनीकी प्रशिक्षण भी दिया जाएगा और इसके अलावा आपको प्रतिदिन के हिसाब से 500 रूपये की आर्थिक सहायता भी प्रदान की जाएगी। ऊपर बताए गए व्यवसाय के अलावा अगर आप कोई अन्य व्यवसाय में काम करते हैं, तो आप इस योजना के लिए आवेदन नहीं कर सकते है।

    कैसे आवेदन करें इस योजना में

    यदि आपके मन में यह प्रश्न उठ रहा होगा कि आप इस योजना में किस तरीके से आवेदन कर सकते हैं। तो इसके लिए आपको प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना की ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर आधार और मोबाइल का वेरिफिकेशन करना होगा। उसके बाद आप वहां पर आवेदन कर सकते हैं, आवेदन करते समय अपने व्यवसाय का चुनाव जरूर करें। साथ ही साथ उसमें जितने भी जानकारी आपसे मांगी जाए, वह सारी जानकारी प्रदान करें। इसके बाद आपको एक पहचान पत्र और विश्वकर्मा सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा। आपको उसे डाउनलोड करना है और अपने पास संभाल कर रखना है।

    सरकार की इस योजना से मिलेंगे आपको 3000 रूपये हर महीने ! जाने पूरी बात यहां

    दोस्तों अगर आपको इसकी आवेदन प्रक्रिया समझ में ना आए या फिर इस योजना से संबंधित किसी भी प्रकार की कोई भी जानकारी चाहिए। तो आप हमसे अपने प्रश्न सीधे कमेंट बॉक्स द्वारा पूछ सकते हैं। इसके अलावा दोस्तों अगर आपको और भी कोई अन्य योजना के बारे में जानकारी चाहिए। तो भी आप हमसे कमेंट बॉक्स द्वारा अपने प्रश्न पूछ सकते हैं। ऐसी ही लाभकारी योजनाओं की जानकारी के लिए बने रहे, भाग्य विधाता पर।

    हमारे 'आप भी बने पत्रकार' अभियान से जुड़ें और आज ही नागरिक पत्रकार बनें! अपनी कहानियाँ और विचार Bhagya Vidhata के साथ साझा करें और अपनी खबरें हमारी पत्रिका और ऑनलाइन वेबसाइट में प्रकाशित होते देखें। आपकी खबर भेजने के लिए यहाँ क्लिक करे!

    RELATED ARTICLES

    कोई जवाब दें

    कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
    कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

    WhatsApp पर जुड़े

    ताज़ा और एक्सक्लूसिव हॉट अपडेट्स के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप में शामिल हों!

    यह खबरें भी पढ़ें

    लोकल खबरे