More
    spot_img
    होमJobsBarwani Job Fair: बड़वानी में लगने जा रहा है रोजगार मेला, जानिए...

    Barwani Job Fair: बड़वानी में लगने जा रहा है रोजगार मेला, जानिए तारीखे!

    बड़वानी के जनपद पंचायत ऑफिस कैंपस ठीकरी में 5 नवंबर को रोजगार मेले का आयोजन होने जा रहा है। इस रोजगार मेले में बहुत सी निजी क्षेत्र की कम्पनिया हिस्सा ले रही है। पढ़े पूरी खबर निचे।

    Barwani News: बड़वानी में युवाओ के लिए ब्लॉक लेवल रोज़गार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस रोजगार मेले में लगभग 100 पदों के लिए युवाओ की नियुक्ति की जाएगी। इस मेले का आयोजन 5 नवंबर को होने वाला है। इस रोजागार मेले में भाग लेने के लिए युवाओं को नेशनल करियर सर्विस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा।

    100 पदों पर होगी नियुक्ति:

    प्राप्त जानकारी के मुताबिक 5 नवंबर को आयोजित होने वाले इस रोजगार मेले में 100 पदों पर नियुक्ति होगी। जिसमे लगभग 5 कम्पनिया आएगी। इन कंपनियों में मुख्य तौर पर सर्विस और फाइनेंस से जुडी कम्पनिया हो सकती है।

    आई हुई कंपनियाें के प्रतिनिधि युवाओं का इंटरव्यू लेंगे। जिसमे युवाओं को उनकी योग्यता के अनुसार सैलरी दी जाएगी। इस रोजगार मेले में जो भी युवक हिस्सा लेना चाहते है वह 30 अक्टूबर से 4 नवंबर शाम 7 बजे तक ncs.gov.in पोर्टल पर जाकर अपना पंजीयन कर सकते है। जिसके बाद 5 नवंबर को 11 से 2 बजे तक जनपद पंचायत ऑफिस कैंपस ठीकरी में जाकर रोजगार मेले में भाग ले सकते है।

    इस बिज़नेस को शुरू करें और पाएं अच्छा मुनाफा, जानें तरीका

    हमारे 'आप भी बने पत्रकार' अभियान से जुड़ें और आज ही नागरिक पत्रकार बनें! अपनी कहानियाँ और विचार Bhagya Vidhata के साथ साझा करें और अपनी खबरें हमारी पत्रिका और ऑनलाइन वेबसाइट में प्रकाशित होते देखें। आपकी खबर भेजने के लिए यहाँ क्लिक करे!

    RELATED ARTICLES

    कोई जवाब दें

    कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
    कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

    WhatsApp पर जुड़े

    ताज़ा और एक्सक्लूसिव हॉट अपडेट्स के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप में शामिल हों!

    यह खबरें भी पढ़ें

    लोकल खबरे