More
    spot_img
    होमAccidentघर लौटते समय लगी टक्कर से युवक की मौत, पुलिस जांच में...

    घर लौटते समय लगी टक्कर से युवक की मौत, पुलिस जांच में लगी

    शहडोल के खैरहा थाना क्षेत्र के चौराडीह में घर लौटते समय एक बाइक सवार युवक की सड़क हादसे में मृत्यु हो गई, जिससे गांव में शोक का माहोल है और परिवार वालो का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

    Shahdol News: प्राप्त जानकारी के अनुसार, सिंहपुर थाना क्षेत्र निवासी 22 वर्षीय अखिल द्विवेदी केशवाही में काम से गए हुए थे। सोमवार शाम करीब 8 बजे अखिल बाइक से घर के लिए निकले थे, लेकिन पूरी रात घर नहीं पहुंचे। मंगलवार को उनकी लाश खैरहा थाना क्षेत्र के चौराडीह गांव के पास मिली। घटना स्थल पर शव के पास उसकी मोटरसाइकिल भी मिली, जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें कुचल दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।

    थाना प्रभारी दिलीप सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह गांव के रास्ते में मोटरसाइकिल और शव देखकर स्थानीय लोगों ने डायल 100 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर युवक की पहचान की और परिजनों को सूचित किया। बताया गया कि युवक सोमवार को घर से निकले था, और परिजन उनकी तलाश में थे, लेकिन उनका फोन बंद आ रहा था, जिससे परिवार चिंतित था। अतः पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

     

    हमारे 'आप भी बने पत्रकार' अभियान से जुड़ें और आज ही नागरिक पत्रकार बनें! अपनी कहानियाँ और विचार Bhagya Vidhata के साथ साझा करें और अपनी खबरें हमारी पत्रिका और ऑनलाइन वेबसाइट में प्रकाशित होते देखें। आपकी खबर भेजने के लिए यहाँ क्लिक करे!

    RELATED ARTICLES

    कोई जवाब दें

    कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
    कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

    WhatsApp पर जुड़े

    ताज़ा और एक्सक्लूसिव हॉट अपडेट्स के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप में शामिल हों!

    यह खबरें भी पढ़ें

    लोकल खबरे