spot_img
होमUttar Pradeshमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा में तैनात इंस्पेक्टर की हार्ट अटैक से...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा में तैनात इंस्पेक्टर की हार्ट अटैक से मौत

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा में तैनात इंस्पेक्टर अखिलेश उमराव का रात ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से निधन हो गया। लखनऊ के एक अस्पताल में ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बुधवार को जब इंस्पेक्टर का शव उनके पैतृक गांव बाबूपुर (कोतवाली बिंदकी) पहुंचा, तो परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। ग्रामीणों में भी शोक का माहौल छा गया। अंतिम विदाई के दौरान बिंदकी कोतवाली के इंस्पेक्टर सुनील सिंह ने शस्त्र सलामी दी, जबकि सीओ वीर सिंह ने परिजनों को सांत्वना देते हुए विभाग की ओर से हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। इंस्पेक्टर अखिलेश उमराव की अचानक हुई मृत्यु से न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र में गम का माहौल है।

Suyash Gupta
Author: Suyash Gupta

हमारे 'आप भी बने पत्रकार' अभियान से जुड़ें और आज ही नागरिक पत्रकार बनें! अपनी कहानियाँ और विचार Bhagya Vidhata के साथ साझा करें और अपनी खबरें हमारी पत्रिका और ऑनलाइन वेबसाइट में प्रकाशित होते देखें। आपकी खबर भेजने के लिए यहाँ क्लिक करे!

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

WhatsApp पर जुड़े

ताज़ा और एक्सक्लूसिव हॉट अपडेट्स के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप में शामिल हों!

यह खबरें भी पढ़ें

लोकल खबरे