spot_img
होमHaryanaSirsaखेत पर पानी लगाते समय मजदूर की हार्ट अटैक से मौत

खेत पर पानी लगाते समय मजदूर की हार्ट अटैक से मौत

सिरसा जिले के पनिहारी गांव में बुधवार सुबह 45 वर्षीय मजदूर हरबंस की हार्ट अटैक से से मौत हो गई। वह खेत में गेहूं की फसल को नहरी पानी लगा रहे थे। गांव पनिहारी निवासी शुभदीप सिंह ने बताया कि मजदूर हरबंस बुधवार सुबह हरविंद्र सिंह उर्फ बिट्टू के खेत में काम कर रहे थे। पानी लगाते समय अचानक हरबंस को सीने में दर्द महसूस हुआ और वे बेहोश होकर गिर पड़े।

जिसके बाद पास के खेत में काम कर रहे किसानों ने तुरंत खेत मालिक बिट्टू को सूचना दी। बिट्टू हरबंस को नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पंचायत और परिजनों के बयानों के आधार पर पुलिस ने इसे प्राकृतिक मौत मानते हुए इत्तफाकिया कार्रवाई की। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

हरबंस की असामयिक मृत्यु से उनके परिवार और गांव में गहरा शोक व्याप्त है। पंचायत और ग्रामीणों ने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

शिक्षक की हार्ट अटैक से मौत, बेटी की शादी की खुशियां बदलीं गम में

Suyash Gupta
Author: Suyash Gupta

हमारे 'आप भी बने पत्रकार' अभियान से जुड़ें और आज ही नागरिक पत्रकार बनें! अपनी कहानियाँ और विचार Bhagya Vidhata के साथ साझा करें और अपनी खबरें हमारी पत्रिका और ऑनलाइन वेबसाइट में प्रकाशित होते देखें। आपकी खबर भेजने के लिए यहाँ क्लिक करे!

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

WhatsApp पर जुड़े

ताज़ा और एक्सक्लूसिव हॉट अपडेट्स के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप में शामिल हों!

यह खबरें भी पढ़ें

लोकल खबरे