spot_img
होमHaryanaहरियाणा के युवक की अमेरिका में हार्ट अटैक से मौत, 27 वर्ष...

हरियाणा के युवक की अमेरिका में हार्ट अटैक से मौत, 27 वर्ष थी उम्र

हरियाणा के करनाल जिले के कुंजपुरा गांव के 27 वर्षीय मनीष की अमेरिका में हार्ट अटैक से मौत हो गई। मनीष के परिवार ने उसे विदेश भेजने के लिए 38 लाख रुपये का कर्ज लिया था। मनीष को अमेरिका गए मात्र एक साल तीन महीने ही हुए थे।

मनीष न्यूयॉर्क में किराये के कमरे में रहता था और एक स्टोर पर काम करता था। वह वही टैक्सी चलाने की तैयारी कर रहा था। बीती रात खाना खाने के बाद उसकी तबीयत अचानक खराब हो गई और उसे सांस लेने में परेशानी होने लगी। उसके साथ रहने वाले दोस्तों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक जांच में हार्ट अटैक को मौत का कारण बताया गया है।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़:

मनीष के परिवार में दो बहनें और एक बड़ा भाई है। बेटे की मौत की खबर सुनकर पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार ने हरियाणा के मुख्यमंत्री से अपील की है कि मनीष के शव को जल्द से जल्द भारत लाने की व्यवस्था की जाए।

मनीष के बड़े भाई कर्णदीप ने बताया कि विदेश भेजने के लिए परिवार ने 38 लाख का कर्ज लिया था। मनीष अमेरिका में बेहतर जीवन की तलाश में गया था और परिवार को उम्मीद थी कि वह जल्द ही परिवार की आर्थिक स्थिति सुधार देगा।

ऐसी घटनाए विदेश में नौकरी और बेहतर जीवन के सपने देखने वाले युवाओं और उनके परिवारों के संघर्ष और दर्द को उजागर करती है।

Suyash Gupta
Author: Suyash Gupta

हमारे 'आप भी बने पत्रकार' अभियान से जुड़ें और आज ही नागरिक पत्रकार बनें! अपनी कहानियाँ और विचार Bhagya Vidhata के साथ साझा करें और अपनी खबरें हमारी पत्रिका और ऑनलाइन वेबसाइट में प्रकाशित होते देखें। आपकी खबर भेजने के लिए यहाँ क्लिक करे!

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

WhatsApp पर जुड़े

ताज़ा और एक्सक्लूसिव हॉट अपडेट्स के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप में शामिल हों!

यह खबरें भी पढ़ें

लोकल खबरे