spot_img
होमBiharवॉलीबॉल खेलते समय सिपाही को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में हुई मौत

वॉलीबॉल खेलते समय सिपाही को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में हुई मौत

बिहार के दरभंगा जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां वॉलीबॉल खेलने गए एक सिपाही की अचानक हार्ट अटैक से मौत हो गई। यह घटना शनिवार देर रात की है, जब लहेरियासराय थाना में तैनात संजीव कुमार नामक सिपाही वॉलीबॉल खेल रहे थे।

संजीव कुमार मुंगेर जिले के निवासी थे, और सुबह 6 से 2 बजे की ड्यूटी पूरी करने के बाद पुलिस लाइन में वॉलीबॉल खेलने गए थे। खेल के दौरान वह किनारे खड़े थे, और तभी उनकी तबीयत खराब हो गई और वह बेहोश होकर गिर पड़े। जिसके बाद उनके साथी उन्हें तुरंत डीएमसीएच अस्पताल ले गए।

लेकिन डीएमसीएच में उनकी हालत बिगड़ती देख डॉक्टरों ने उन्हें एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। डॉक्टरों के अनुसार, मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है।

परिजनों का हाल बेहाल:

मृतक सिपाही के परिवार में उनके पिता देवेंद्र यादव और अन्य परिजन शामिल हैं। संजीव कुमार की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया, और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

सदर एसडीपीओ अमित कुमार ने बताया कि यह घटना पुलिस लाइन में हुई, जहां संजीव कुमार डायल 112 टीम का हिस्सा थे। उनकी अचानक तबीयत बिगड़ने से पूरी पुलिस टीम शोक में है।

Suyash Gupta
Author: Suyash Gupta

हमारे 'आप भी बने पत्रकार' अभियान से जुड़ें और आज ही नागरिक पत्रकार बनें! अपनी कहानियाँ और विचार Bhagya Vidhata के साथ साझा करें और अपनी खबरें हमारी पत्रिका और ऑनलाइन वेबसाइट में प्रकाशित होते देखें। आपकी खबर भेजने के लिए यहाँ क्लिक करे!

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

WhatsApp पर जुड़े

ताज़ा और एक्सक्लूसिव हॉट अपडेट्स के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप में शामिल हों!

यह खबरें भी पढ़ें

लोकल खबरे