spot_img
होमGujaratअहमदाबाद में स्कूल में अचानक गिर पड़ी 8 साल की मासूम, कार्डिएक...

अहमदाबाद में स्कूल में अचानक गिर पड़ी 8 साल की मासूम, कार्डिएक अरेस्ट है वजह

अहमदाबाद से एक बहुद ही दुखद खबर सामने आई है। खबर के मुताबिक एक निजी स्कूल में शुक्रवार को 8 साल की मासूम बच्ची की कार्डिएक अरेस्ट से अकस्मात् मौत हो गई।

घटना के मुताबिक गार्गी राणपरा नाम की बच्ची सुबह 8 बजे स्कूल पहुंची थी, लेकिन स्कूल की सीढ़ियां चढ़ते वक्त बच्ची को सीने में तेज दर्द महसूस हुआ। जिसके बाद वह लॉबी की बेंच पर बैठ गई और कुछ ही क्षणों में जमीन पर गिर पड़ी।

जिसके बाद थलतेज इलाके के स्कूल स्टाफ ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की। गार्गी को स्टाफ की कार से जायडस अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में मौत का कारण कार्डिएक अरेस्ट बताया गया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक गार्गी, अहमदाबाद में अपने दादा-दादी के साथ रह रही थी और उसके माता-पिता मुंबई में रहते हैं। घटना के बाद पुलिस ने स्कूल पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज की जांच की और क्राइम ब्रांच की टीम ने भी स्कूल का निरीक्षण किया।

कर्नाटक के स्कूल में 8 वर्षीय छात्रा की हार्ट अटैक से मृत्यु

Suyash Gupta
Author: Suyash Gupta

हमारे 'आप भी बने पत्रकार' अभियान से जुड़ें और आज ही नागरिक पत्रकार बनें! अपनी कहानियाँ और विचार Bhagya Vidhata के साथ साझा करें और अपनी खबरें हमारी पत्रिका और ऑनलाइन वेबसाइट में प्रकाशित होते देखें। आपकी खबर भेजने के लिए यहाँ क्लिक करे!

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

WhatsApp पर जुड़े

ताज़ा और एक्सक्लूसिव हॉट अपडेट्स के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप में शामिल हों!

यह खबरें भी पढ़ें

लोकल खबरे