spot_img
होमPunjabचंडीगढ़ पुलिस के एएसआई का हार्ट अटैक से निधन

चंडीगढ़ पुलिस के एएसआई का हार्ट अटैक से निधन

साइबर पुलिस थाने में तैनात एएसआई शिवदयाल सिंह का गुरूवार को हार्ट अटैक के कारण निधन हो गया। अचानक तबीयत खराब होने पर उन्हें जीएमएसएच-16 अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एएसआई शिवदयाल सिंह मनीमाजरा के निवासी थे।

उनके परिवार में दो बेटे और एक बेटी हैं। दोनों बेटे कनाडा में रहते हैं। उनके भारत आने के बाद शनिवार को शिवदयाल सिंह का अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस अकस्मात् घटना से पुलिस विभाग और उनके परिवार में शोक का माहौल है। बुधवार को पुलिसकर्मियों ने अस्पताल पहुंचकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

Suyash Gupta
Author: Suyash Gupta

हमारे 'आप भी बने पत्रकार' अभियान से जुड़ें और आज ही नागरिक पत्रकार बनें! अपनी कहानियाँ और विचार Bhagya Vidhata के साथ साझा करें और अपनी खबरें हमारी पत्रिका और ऑनलाइन वेबसाइट में प्रकाशित होते देखें। आपकी खबर भेजने के लिए यहाँ क्लिक करे!

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

WhatsApp पर जुड़े

ताज़ा और एक्सक्लूसिव हॉट अपडेट्स के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप में शामिल हों!

यह खबरें भी पढ़ें

लोकल खबरे