Wednesday, May 31, 2023
HomeHealthLiver Damage Symptoms: लिवर में खराबी होने पर दिखते हैं ये 5...

Liver Damage Symptoms: लिवर में खराबी होने पर दिखते हैं ये 5 लक्षण, अभी जानें

Liver Damage Symptoms: लिवर हमारे शरीर के अत्यंत जरुरी अंगो में आता है। शरीर में लिवर खाने को एनर्जी और न्यूट्रिएंट्स में बदलने का काम करता है, साथ ही बॉडी में मौजूद खून को साफ़ करता है। शरीर में लिवर डैमज होने पर बहुत बार तुरंत ही पता लग जाता है, लेकिन कई बार कुछ भी पता नहीं चल पाता है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से ऐसे 5 लक्षण बताएंगे, जिससे तुरंत पता चलेगा कि आपका लिवर ठीक है की नहीं।

Liver Damage Symptoms
Liver Damage Symptoms

लिवर ख़राब होने के लक्षण:

सभी जानते हैं कि लिवर हमारे शरीर का बहुत जरूरी अंग है। शरीर में लिवर का ख़राब होना काफी परेशानी खड़ी कर देता है। ऐसे में बहुत बार आपने देखा होगा कि लिवर में खराबी होने का पता तुरंत लग जाता है और कई बार मरीज को हफ्तों से लेकर महीनों तक पता नहीं चलता कि उसका लिवर ख़राब हो रहा है। इसीलिए आज हम आपको इस पोस्ट के माध्यम से लिवर के ख़राब होने के लक्षणों की जानकारी देंगे ताकि आप बीमारी का पता जल्दी लगा सकते हैं। तो जानते हैं ऐसे 5 मुख्य लक्षणों के बारे में, जिससे पता चलता है कि आपका लिवर ख़राब हो चुका है।

उल्टी आना

अगर आपको दिन में कई बार उल्टी आ रही है तो आपको एक बार डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए, क्योंकि दिन में कई बार उलटी आना नॉर्मल नहीं हो सकता है। लगातार कई दिनों से उल्टी की शिकायत होना लिवर में खराबी के लक्षण भी हो सकते है।

अचानक से भूख कम लगना

बहुत से लोगों को भूख न लगने की शिकायत होती है। अगर यह शिकायत आपको 15 दिन से ज्यादा से हो रही है तो आपको इसको हल्के में नहीं लेना चाहिए, क्योंकि यह भी एक खराब लिवर का लक्षण है।

थकान महसूस करना

खराब लिवर के लक्षणों में कई बार बहुत ज्यादा थकान महसूस होना भी एक लक्षण है। लाख उपाय अपनाने के बाद भी यह थकान नहीं जाती है, तो आपको सावधान रहने की जरूरत है। और आपके बॉडी चेकअप की जरुरत है।

दस्त लगना

कई बार पेट खराब होने पर या मौसम के बदलने पर आपको दस्त लग जाते हैं। लेकिन ध्यान रहे की अगर आपको हफ्ते में कई बार दस्त लग रहे है तो यह जरूरी नहीं है कि यह नॉर्मल दस्त हो। इस स्थिति में आपको ध्यान देने की जरूरत है, क्योंकि यह लिवर में खराबी होने के भी लक्षण हो सकते है।

वजन कम होना

यह तो आप भी जानते होंगे की अचानक से वजन कम होना कोई अच्छा संकेत नहीं है। ऐसे में आपको अचानक से वजन घटने लग गया है और इसकी रफ्तार लगातार बढ़ रही है तो जल्दी से सतर्क हो जाइए। क्योंकि कई बार लिवर खराब होने पर वजन भी तेजी से घटने लग जाता है।

यह भी पढ़े:

(Disclaimer : यहां दी गई जानकारी सामान्य जानकारियों एवं घरेलू नुस्खों पर आधारित है। इसे अपनाने से पहले चिकित्सक की सलाह जरूर लें। Bhagya Vidhata इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments