भोपाल | लोन रिकवरी वालो से परेशान होकर भोपाल के 43 साल के सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने तालाब में कूद के आत्महत्या कर ली। सॉफ्टवेयर इंजीनियर का नाम देवेंद्र था और उनकी शादी 14 साल पहले हुई थी जिससे उनके दो बच्चे हैं।
कमला नगर थाने के प्रधान आरक्षक मिलन सिंह से प्राप्त जानकारी से अनुसार देवेंद्र तोमर उम्र 43 वर्ष भोपाल के चूना भट्टी इलाके में अपने परिवार के साथ रहते थे। वह एक प्राइवेट कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे और लगभग एक साल से वर्क फ्रॉम होम पर थे।
देवेंद्र रविवार की सुबह टहलने का कहकर घर से निकले थे। जिसके कुछ देर बाद सुबह करीब 7 बजे भदभदा स्थित तालाब में अचानक पानी में छलांग लगा दी। जिसके बाद नगर निगम के गोताखोरों की मदद से शव को बरामद किया है।
लोन रिकवरी वालो से थे परेशान:
देवेंद्र की शादी 14 साल पहले हुई थी। जिससे उन्हें एक लड़का और एक लड़की हैं। देवेंद्र ने कुछ समय पहले लोन लेकर घर बनवाया था, लेकिन पिछले कुछ दिनों से फाइनेंशियल दिक्कत के चलते कुछ EMI ड्यू हो गई थी और जिसके बाद लोन रिकवरी वालों ने पीड़ित के इस कदर प्रताड़ित किया की देवेंद्र काफी परेशान रहने लगे थे।