More
    spot_img
    होमFamily Disputeरिटायर्ड सैनिक ने पत्नी की हत्या के बाद खुद को मारी गोली,...

    रिटायर्ड सैनिक ने पत्नी की हत्या के बाद खुद को मारी गोली, बेटों पर तानी पिस्टल

    मध्य प्रदेश के मुरैना जिले से घरेलू विवाद के चलते पारिवारिक मौतों की खबर सामने आ रही है। खबर के मुताबिक मुरैना में एक रिटायर्ड फौजी ने घरेलू विवाद के चलते अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने अपने दोनों बेटों पर भी पिस्टल तानी, लेकिन वह किसी तरह जान बचाकर वहां से भाग निकले। आखिर में, फौजी ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। यह दुखद घटना मंगलवार तड़के लगभग 4 बजे विक्रम नगर इलाके में हुई जिसके बाद पुलिस और फोरेंसिक टीम मामले की जांच कर रही है।

    पुलिस के मुताबिक, देवेंद्र सिंह निवासी विक्रम नगर पांच साल पहले भारतीय सेना से रिटायर हुए थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी माधुरी और उनके दो बेटों (सौरभ और गौरव) थे जो उनके साथ रहते थे। मंगलवार सुबह किसी बात को लेकर उनका पत्नी से विवाद हुआ, जो हाथापाई तक पहुंच गया। इसके बाद देवेंद्र ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से पत्नी पर गोली चला दी।

    सीएसपी विजय भदौरिया ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि घटना के वक्त देवेंद्र अपने परिवार के साथ एक कमरे में सो रहे थे। उन्होंने सुबह पिस्टल के दम पर बेटों को जगाया। लड़को ने जगने के बाद अपनी मां को अचेत अवस्था में देखा। जिसके बाद उन्होंने पिता को धक्का दिया और वहां से भाग गए। थोड़ी देर बाद कमरे से एक और गोली चलने की आवाज आई।

    बेटों के अनुसार, जब वह दोबारा कमरे में लौटे तो पिता को खून से लथपथ जमीन पर पड़ा पाया। इस बीच पड़ोसियों ने माधुरी को अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्हें ग्वालियर रेफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

    सूत्रों के मुताबिक, देवेंद्र सिंह एक संपन्न परिवार से थे। विक्रम नगर में उनका दो मंजिला मकान और दो प्लॉट हैं। सेना से रिटायर होने के बाद वे धौलपुर में एक वेयरहाउस में सुरक्षा गार्ड की नौकरी कर रहे थे। बेटे सौरभ ने बताया कि उनके पिता नींद की गोलियों का सेवन करते थे, और गोली चलाने से पहले भी उनका व्यवहार असामान्य था।

    पुलिस घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने और अन्य पहलुओं की जांच में जुटी है।

    हमारे 'आप भी बने पत्रकार' अभियान से जुड़ें और आज ही नागरिक पत्रकार बनें! अपनी कहानियाँ और विचार Bhagya Vidhata के साथ साझा करें और अपनी खबरें हमारी पत्रिका और ऑनलाइन वेबसाइट में प्रकाशित होते देखें। आपकी खबर भेजने के लिए यहाँ क्लिक करे!

    RELATED ARTICLES

    कोई जवाब दें

    कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
    कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

    WhatsApp पर जुड़े

    ताज़ा और एक्सक्लूसिव हॉट अपडेट्स के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप में शामिल हों!

    यह खबरें भी पढ़ें

    लोकल खबरे