Pension Kaise Check Kare – अगर आप पेंशन की राशि आपके बैंक में आयी या नहीं यह जानना चाहते है, तो आपके लिए यह पोस्ट काफी फायदेमंद साबित होने वाली है। इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे कि कैसे आप घर बैठे जान सकते है कि आपके खाते में पेंशन के पैसे आये है या नही।

बताये जाने वाले तरीके से आप आसानी से बिना कही जाए घर बैठे अपने मोबाइल से वृद्धा पेंशन चेक कर सकते है।
उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, बिहार आदि राज्यो की सरकार अपने राज्य के वृद्ध जनो को जीवन यापन करने के लिए पेंशन प्रदान करती है। ताकि उन्हें वृद्धावस्था में कोई परेशानी का सामना न करना पड़े। इस पेंशन की राशि हर राज्य में अलग होती है। जैसे उत्तर प्रदेश में वृद्ध जनों को हर महीने 500 रूपए मिलते है जो सीधे उनके बैंक खाते में डाल दिए जाते है। तो दोस्तों आज हम इस लेख में आपको यह बताएंगे कि आप घर बैठे pension kaise check kare।
आगे बढ़ने से पहले हम आपको बता दे की आप भारत के जिस किसी राज्य में रहते है उन सभी राज्यो की वृद्धा पेंशन की लिस्ट देखना लगभग एक जैसा ही है, बस अंतर इतना होगा की पेंशन की लिस्ट चेक करने की वेबसाइट हर राज्य की अलग होती है। अगर आप भी पेंशन चेक करना चाहते है तो आप आपके राज्य की आधिकारिक पेंशन वेबसाइट पर जाए, और उसमे वृद्धावस्था पेंशन के ऑप्शन पर क्लिक करे। और मांगी हुई जानकारी भरे। जिसके बाद आपको पेंशन की जानकारी मिल जाएगी।
आज हम यहाँ आपको उत्तर प्रदेश वृद्धा पेंशन चेक करने के स्टेप्स बतायेगे। आप ठीक इन्ही स्टेप्स को कर के आपके राज्य की पेंशन वेबसाइट से आपकी पेंशन चेक कर सकते है।
उत्तर प्रदेश वृद्धा पेंशन चेक करने के स्टेप्स:
- आप उत्तरप्रदेश की पेंशन योजना की वेबसाइट ‘http://sspy-up.gov.in/‘ पर जाए।
- वेबसाइट पर आपको विभिन्न ऑप्शन दिखेंगे, वहा से आपको वृद्धा वस्था पेंशन योजना का विकल्प भी दिखेगा। जिस पर आप क्लिक कर दे।
- क्लिक करने के बाद आपको निचे की तरफ पेंशनर सूची नाम का बॉक्स दिखाई देगा, उसमे आपको जिस भी वर्ष की पेंशन चेक करना है वह क्लिक कर दे।
- अगर आपको 2022 की पेंशन चेक करना है तो ‘पेंशनर सूचि (2022-2023)’ पर click करना होगा।
- इसके बाद आपकी सामने एक लिस्ट खुल जाएगी जिसमे आपको अपने जनपद का चयन करना है।
- जनपद का चयन करने के बाद आपको विकास खंड एवं नगर निकायवार में दिए गए विकल्पों में से अपने वार्ड या ग्राम पंचायत का चयन करना होगा।
- फिर आपके सामने एक नाती सूचि दिखेगी जिसमे आपको अपने गाँव या शहर का चुनाव करना है।
- अत आपके सामने एक लिस्ट खुलेगी जिसमे योजना से लाभान्वित लोगो के नाम होंगे। इसमें आप आपका नाम सर्च कर ले।
- जैसे ही आपको आपका नाम मिले आप उस पर क्लिक कर दे और देख ले की आपके बैंक खाते में कितने रूपये की राशी ट्रांसफर की गयी है।
तो दोस्तों कुछ इस तरह आप घर बैठे अपने मोबाइल से अपनी Pension चेक कर सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए निचे दिया हुआ वीडियो देखे।
Tags:-
Pension Kaise Check Kare, Online Pension Kaise Check Kare