जानिए Valentine Day क्या है, और इसे क्यों मनाते है!

जैसा की आप सभी जानते है साल का सबसे रोमांटिक हफ्ता वैलेंटाइन वीक होता है। इसके हर दिन को खास तरीके से मनाया जाता है।वैलेंटाइन डे प्यार का दिन होता है। इस दिन कपल्स एक-दूसरे के साथ मिलकर वक्त बिताते हैं। वैलेंटाइन वीक भारत ही नहीं विश्व के कई देशों में मनाया जाता है, लेकिन क्या आप जानते है कि वैलेंटाइन डे की शुरुआत कब हुई थी? वैलेंटाइन डे 14 फरवरी को ही क्यों मनाया जाता है?, अगर नहीं तो इस पोस्ट में हम आपको वैलेंटाइन डे से जुड़ी एक रोचक कहानी बतायेगे, जो किसी के प्यार और बलिदान को समर्पित है।

Valentine Day
Valentine Day

तो इस पोस्ट में जानिए वैलेंटाइन डे का इतिहास, इसे 14 फरवरी के दिन मनाने की वजह और वैलेंटाइन डे को प्यार के दिन के तौर पर मनाने की कहानी।

वैलेंटाइन डे से जुड़ी कहानी क्या है:

एक समय की बात है, रोम में राजा क्लॉडियस का राज था। राजा क्लॉडियस अपने पराक्रम और श्रेष्ठता के लिए दुनियाभर में मशहूर थे। क्लॉडियस ने अपने साम्राज्य को विश्व में महान शक्ति बनाने के लिए उस राज्य में किसी भी पुरुष के शादी नहीं करने का फरमान जारी कर दिया। राजा क्लॉडियस का यह कहना था कि शादी के बाद पुरुष की शारीरिक और बौद्धिक शक्ति का नाश हो जाता है, ऐसे में रोम की श्रेष्ठता बनाए रखने के लिए पुरुषों का अविवाहित रहना ज़रूरी है।

राजा क्लॉडियस के इस आदेश से पूरे रोम राज्य में हाहाकार मच गया। लोगों ने इस फैसले का व्यापक विरोध किया और वह धार्मिक संतों के पास पहुंचे। इसके बाद रोम के एक संत वैलेंटाइन ने क्लॉडियस के इस आदेश का विरोध करते हुए रोम के लोगों को शादी करने के लिए प्रेरित किया।

संत वैलेंटाइन ने राजा क्लॉडियस के आदेश की परवाह न करते हुए रोम में अधिकारियों और सैनिकों समेत आम लोगों की शादी कराई। इस वजह से किंग क्लॉडियस काफी नाराज़ हुए और उन्होंने फरवरी 14, 269 को संत वैलेंटाइन को गिरफ्तार करने का आदेश दिया। जिसके बाद संत वैलेंटाइन को 14 फरवरी को ही सूली पर चढ़ा दिया गया। जिस दिन संत वैलेंटाइन को सूली पर लटकाया गया, उसी दिन से वैलेंटाइन डे मनाने की प्रथा शुरु हुई।

ऑरिया ऑफ जैकोबस डी वॉराजिन’ नाम की पुस्तक में भी वैलेंटाइन का जिक्र है। यह दिन रोम के एक पादरी संत वैलेंटाइन के नाम पर 14 फरवरी को मनाया जाता है। संत वैलेंटाइन दुनिया में प्यार को बढ़ावा देने में पक्ष में थे। बहुत सी रिपोर्ट में तो यह भी सामने आया है कि संत वैलेंटाइन ने जेल से जेलर की बेटी को खत लिखा था, जिसमें अंत में उन्होंने लिखा था “तुम्हारा वैलेंटाइन”।

तो यह थी वैलेंटाइन के से जुडी हुई प्रख्यात कहानी।

यह भी पढ़े:

Tags: – Valentine Day Kyo Manate Hai, Valentine Day Ke Bare Me, Valentine Day Kya Hai.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top