spot_img
होमUttar PradeshBagpat7 साल की छोटी बच्ची को स्कूल में हार्ट अटैक, खेलते-खेलते गिरकर...

7 साल की छोटी बच्ची को स्कूल में हार्ट अटैक, खेलते-खेलते गिरकर मौत

उत्तर प्रदेश के बागपत ज़िले के सरूरपुर कलां गांव में एक दर्दनाक हादसा हुआ। योगीनाथ विद्यापीठ स्कूल में खेलते समय 7 साल की पहली कक्षा की छात्रा अपेक्षा को अचानक सीने में तेज दर्द हुआ, जिससे वह गिर पड़ी। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में हार्ट अटैक को मौत का कारण बताया गया है।

हादसे से मचा कोहराम:

अपेक्षा के मामा, जो उसी स्कूल में अपने बच्चों की फीस जमा कराने आए थे। उन्होंने उसे अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। इस घटना से पूरे स्कूल और परिवार में मातम छा गया।

अपेक्षा अपनी मां श्वेता के साथ नाना के घर पर रहती थी। पिता से विवाद के कारण मां पिछले दो सालों से मायके में थी।

अपनी इकलौती बेटी की मौत की खबर सुनकर पिता भी बौखला उठा। उसने खबर सुनने के बाद किसी से संपर्क नहीं किया, जिससे पुलिस को उनसे संपर्क साधने में परेशानी का सामना करना पड़ा।

इस घटना ने न सिर्फ परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

Suyash Gupta
Author: Suyash Gupta

हमारे 'आप भी बने पत्रकार' अभियान से जुड़ें और आज ही नागरिक पत्रकार बनें! अपनी कहानियाँ और विचार Bhagya Vidhata के साथ साझा करें और अपनी खबरें हमारी पत्रिका और ऑनलाइन वेबसाइट में प्रकाशित होते देखें। आपकी खबर भेजने के लिए यहाँ क्लिक करे!

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

WhatsApp पर जुड़े

ताज़ा और एक्सक्लूसिव हॉट अपडेट्स के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप में शामिल हों!

यह खबरें भी पढ़ें

लोकल खबरे