More
    spot_img
    होमCricketटी 20 वर्ल्ड कप 2024 में रोहित शर्मा होंगे भारत के कप्तान

    टी 20 वर्ल्ड कप 2024 में रोहित शर्मा होंगे भारत के कप्तान

    Rohit Sharma : अगले साल जून में टी20 वर्ल्ड कप होने वाला है। इसके लिए सभी टीमों ने अपने टीमों के कप्तान की घोषणा करना शुरु कर दिया है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि रोहित शर्मा भारत की कप्तानी करेंगे या नहीं।

    Captain in T20 World Cup ​2024

    T20 World Cup 2024 : रोहित शर्मा ने वनडे वर्ल्ड कप में अपनी कप्तानी का नमूना पेश किया है और इंडिया टीम को वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचाया है। ऐसे में ये सवाल आता है कि बीसीसीआई रोहित शर्मा को टी20 वर्ल्ड कप मे कप्तानी देंगे या नहीं।

    रोहित को कप्तानी मिलना तय है

    रोहित शर्मा ने अपना आखिरी टी20 मैच टी20 वर्ल्ड कप 2022 सेमीफाइनल में खेला था। इसके बाद 2023 में खेले सभी टी20 मुकाबलों में रोहित शर्मा आपको टीम में नजर नही आए। 2023 में हार्दिक पांड्या ने लगातार टीम इंडिया की कमान संभाली है। अभी कुछ मैचों में आपको सूर्य कुमार यादव कप्तानी करते हुए नजर आए है। 2022 के बाद बीसीसीआई एक नई टी20 टीम तैयार कर रही थी। इस टीम की कमान हार्दिक पांड्या संभाल रहे थे।
    अब ऐसे में कहीं ना कहीं सभी के मन में सवाल उठ रहा है कि क्या रोहित शर्मा भारतीय टीम की कमान संभालेंगे या फिर नहीं।

    T20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के कप्तान के रुप में रोहित शर्मा पहली पंसद है। ऐसे में लगभग तय है कि रोहित शर्मा ही भारतीय टीम के टी20 विश्व कप में कप्तान होंगे।

    Ind Vs SA टी20 सीरीज में रोहित नही होंगे कप्तान

    रोहित शर्मा साउथ अफ्रीका T20 सीरीज में कप्तान नहीं होंगे। रोहित शर्मा ने खुद बोर्ड से गुजारिश की है कि वह अभी थोड़े दिन व्हाइट बॉल क्रिकेट से दूर रहना चाहते हैं। ऐसे में बोर्ड ने फैसला लिया है कि रोहित शर्मा की जगह सूर्यकुमार यादव को T20 सीरीज में कप्तानी दी जायेंगी।

    यह भी पढ़े:

    हमारे 'आप भी बने पत्रकार' अभियान से जुड़ें और आज ही नागरिक पत्रकार बनें! अपनी कहानियाँ और विचार Bhagya Vidhata के साथ साझा करें और अपनी खबरें हमारी पत्रिका और ऑनलाइन वेबसाइट में प्रकाशित होते देखें। आपकी खबर भेजने के लिए यहाँ क्लिक करे!

    RELATED ARTICLES

    कोई जवाब दें

    कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
    कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

    WhatsApp पर जुड़े

    ताज़ा और एक्सक्लूसिव हॉट अपडेट्स के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप में शामिल हों!

    यह खबरें भी पढ़ें

    लोकल खबरे