More
    spot_img

    Shahdol News: ठेके के सामने वर्दी में जमा रखी थी महफिल, पूछने पर खुद को बताया टीआई, हुआ ससपेंड

    जयसिंहनगर थाना क्षेत्र में शराब के ठेके पर नशे में धुत पुलिस सिपाही ने जमकर उत्पात मचाया। घटना का वीडियो वायरल होने पर सिपाही को निलंबित कर दिया गया है। पढ़े पूरी खबर निचे।

    Shahdol News: शहडोल के जयसिंहनगर थाना इलाके में शराब के ठेके के पास एक पुलिस सिपाही का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में सिपाही पुलिस वर्दी में नशे की हालत में दिख रहा है और खुद को जयसिंहनगर थाने का टीआई बता रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस सिपाही को निलंबित कर दिया गया है।

    यह है मामला:

    जयसिंहनगर थाना क्षेत्र के जनपद कार्यालय के पास शराब के ठेके पर पुलिस आरक्षक अशोक सिंह खाकी वर्दी पहने अपने एक अन्य साथी के साथ खुलेआम शराब पीते दिखे। सिपाही इतने ज्यादा नशे में था की उससे उसकी पहचान पूछने पर उसने खुद को जयसिंहनगर थाने का टीआई बताया। पर असल में वह सिपाही पुलिस लाईन में पदस्थ है।

    सिपाही को पहले भी किसी काम में लापरवाही के लिए जयसिंहनगर थाने से पुलिस लाइन अटैच किया गया था।

    वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शहडोल पुलिस अधिकारियों ने इस विषय में गंभीरता दिखाते हुए सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

    Shahdol News: घर में खड़ी पिकअप के नीचे दबने से अज्ञात युवक की मौत, जांच शुरू

    हमारे 'आप भी बने पत्रकार' अभियान से जुड़ें और आज ही नागरिक पत्रकार बनें! अपनी कहानियाँ और विचार Bhagya Vidhata के साथ साझा करें और अपनी खबरें हमारी पत्रिका और ऑनलाइन वेबसाइट में प्रकाशित होते देखें। आपकी खबर भेजने के लिए यहाँ क्लिक करे!

    RELATED ARTICLES

    कोई जवाब दें

    कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
    कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

    WhatsApp पर जुड़े

    ताज़ा और एक्सक्लूसिव हॉट अपडेट्स के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप में शामिल हों!

    यह खबरें भी पढ़ें

    लोकल खबरे