More
    spot_img

    शहडोल के न्यू बस स्टैंड में 15 दिनों से हो रहा पानी का संकट, यात्री परेशान

    शहडोल के न्यू बस स्टैंड में पिछले कुछ दिनों से पानी की आपूर्ति बंद होने के कारण यात्रियों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। मोटर मजदूर यूनियन के अध्यक्ष तेजबली शर्मा ने इस मुद्दे को कलेक्टर की जनसुनवाई में उठाया और समस्या के समाधान के लिए ज्ञापन सौंपा।

    अध्यक्ष ने बताया कि न्यू बस स्टैंड पर रोजाना लगभग 120 बसों का आना जाना होता है, जिसमे हजारों यात्री होते है, लेकिन पानी की आपूर्ति बंद होने से यह सब प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पानी की सप्लाई बाधित होने के बाद से कई बार नगर पालिका को शिकायत दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। स्थानीय विधायक से भी इस समस्या पर चर्चा की गई, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं हो सका।

    जिसके बाद अब तेजबली शर्मा ने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही पानी की सप्लाई बहाल नहीं की गई, तो यूनियन आंदोलन करने के लिए मजबूर हो जाएगी। उन्होंने कहा कि यात्रियों की परेशानियों को अनदेखा करना जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही को दर्शाता है।

    नगर पालिका के इंजीनियर ने बताया कि पानी आपूर्ति बाधित होने की वजह दो मशीनों का खराब होना है। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि मरम्मत का काम जारी है और जल्द ही पानी की आपूर्ति फिर से शुरू की जाएगी। यूनियन ने प्रशासन से मांग की है कि इस समस्या का स्थायी समाधान किया जाए ताकि यात्रियों को भविष्य में ऐसी समस्याओं का सामना न करना पड़े।

    Suyash Gupta
    Author: Suyash Gupta

    हमारे 'आप भी बने पत्रकार' अभियान से जुड़ें और आज ही नागरिक पत्रकार बनें! अपनी कहानियाँ और विचार Bhagya Vidhata के साथ साझा करें और अपनी खबरें हमारी पत्रिका और ऑनलाइन वेबसाइट में प्रकाशित होते देखें। आपकी खबर भेजने के लिए यहाँ क्लिक करे!

    RELATED ARTICLES

    कोई जवाब दें

    कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
    कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

    WhatsApp पर जुड़े

    ताज़ा और एक्सक्लूसिव हॉट अपडेट्स के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप में शामिल हों!

    यह खबरें भी पढ़ें

    लोकल खबरे