More
    spot_img

    धूप लेने हाईवे पर आया बाघ, कैमरे में कैद हुए यह अद्भुत पल

    Shahdol News: शनिवार सुबह शहडोल कटनी हाईवे पर एक बाघ अचानक सड़क पर दिखाई दिया, जिससे वाहनों की रफ्तार रुक गई। इस बाघ को हाईवे पर घूमते देख लोग हैरान तो हुए ही लेकिन उन्होंने यह शानदार दृश्य को अपने कैमरों में कैद कर लिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है।

    घटना शहडोल मुख्यालय से सिर्फ 10 किलोमीटर दूर घुनघुटी मार्ग पर स्थित मदारी ढाबे के पास हुई। सर्दी के मौसम में जंगली जानवरों का रिहायशी क्षेत्रों में आना आम बात हो जाती है।

    लेकिन कई बार इन हादसों से आस – पास के रहवासियो में डर का माहौल भी बन जाता है। ऐसे में वन विभाग ने लोगों को मवेशियों को जंगल में न ले जाने की सलाह दी है, क्योंकि वहां बाघों की सक्रियता बढ़ी हुई है।

    हमारे 'आप भी बने पत्रकार' अभियान से जुड़ें और आज ही नागरिक पत्रकार बनें! अपनी कहानियाँ और विचार Bhagya Vidhata के साथ साझा करें और अपनी खबरें हमारी पत्रिका और ऑनलाइन वेबसाइट में प्रकाशित होते देखें। आपकी खबर भेजने के लिए यहाँ क्लिक करे!

    RELATED ARTICLES

    कोई जवाब दें

    कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
    कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

    WhatsApp पर जुड़े

    ताज़ा और एक्सक्लूसिव हॉट अपडेट्स के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप में शामिल हों!

    यह खबरें भी पढ़ें

    लोकल खबरे