More
    spot_img
    होमUttar PradeshMainpuri Mainpuri News: बढ़ती ठंड में हार्ट अटैक और सांस की समस्या से...

     Mainpuri News: बढ़ती ठंड में हार्ट अटैक और सांस की समस्या से चार मौते

    Mainpuri News: पुरे देश भर में ठंड बढ़ने के साथ मौतों का सिलसिला बढ़ रहा है। बीते 24 घंटों में जिला अस्पताल में इलाजरत चार मरीजों की मौत हो गई। इनमें 2 को हार्ट अटैक आया था, जबकि अन्य 2 को सांस लेने में कठिनाई के चलते भर्ती किया गया था।

    मैनपुरी जिले में बीते कुछ समय से सर्दी का कहर जारी है। न्यूनतम तापमान 8 डिग्री से नीचे होने के कारण हार्ट अटैक, अस्थमा और निमोनिया के मामलों में तेजी आई है।

    घटनाएं:

    • भोगांव के जगतनगर निवासी रविंद्र सिंह यादव (60) को शनिवार सुबह हार्ट अटैक हुआ। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।
    • औड़ेंय मंडल के श्रीचंद्र (80) को शुक्रवार रात सीने में तेज दर्द के बाद हार्ट अटैक आया। परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
    • किशनी के महगवां निवासी सत्यवती (65) को सांस की गंभीर समस्या के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
    • दन्नाहार के रामनगर निवासी बांकेलाल (84) को शुक्रवार रात सांस लेने में परेशानी हुई। अस्पताल पहुंचने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

    इसलिए लोगो को डॉक्टर द्वारा सर्दी के इस मौसम में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

    Tags : Mainpuri Heart Attack News,

    Suyash Gupta
    Author: Suyash Gupta

    हमारे 'आप भी बने पत्रकार' अभियान से जुड़ें और आज ही नागरिक पत्रकार बनें! अपनी कहानियाँ और विचार Bhagya Vidhata के साथ साझा करें और अपनी खबरें हमारी पत्रिका और ऑनलाइन वेबसाइट में प्रकाशित होते देखें। आपकी खबर भेजने के लिए यहाँ क्लिक करे!

    RELATED ARTICLES

    कोई जवाब दें

    कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
    कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

    WhatsApp पर जुड़े

    ताज़ा और एक्सक्लूसिव हॉट अपडेट्स के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप में शामिल हों!

    यह खबरें भी पढ़ें

    लोकल खबरे