More
    spot_img
    होमFamily Disputeससुराल में बहू पर हैवानियत, अमानवीय अत्याचार कर क्रूरता की साड़ी हदें...

    ससुराल में बहू पर हैवानियत, अमानवीय अत्याचार कर क्रूरता की साड़ी हदें की पार

    मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले से एक खौफनाक घटना सामने आई है, जहां एक महिला को ससुरालवालों ने अमानवीय अत्याचार का शिकार बनाया। महिला का आरोप है कि ससुरालवालों ने उसके साथ बर्बरता की और सभी हदें पार कर दीं।

    यह है मामला:

    पीड़ित महिला ने बताया कि उसके ससुरालवालों ने पहले उसे निर्वस्त्र कर बेरहमी से पीटा। उसके बाद उसके प्राइवेट पार्ट में लाल मिर्च पाउडर डाल दिया और गर्म लोहे के पलटे से उसके शरीर को जला दिया। पीड़िता ने कहा कि मारपीट इतनी बेरहम थी कि वह कई बार बेहोश हो गई। महिला ने यह भी बताया की, पूरी रात हाथ-पैर और डंडों से पिटाई के बाद जब वह सुबह होश में आई, तो ससुरालवालों ने फिर से पीटना शुरू कर दिया।

    पीड़ित महिला के पति के सामने ही ससुर ने उसके प्राइवेट पार्ट में मिर्च पाउडर डालने की घिनौनी हरकत की, जबकि सास ने गर्म लोहे के पलटे से उसके शरीर को जगह-जगह दागा।

    मौत के लिए छोड़ा:

    इतनी पिटाई के बाद महिला को अस्पताल ले जाने के बजाये पति और ससुर महिला को बाइक पर बिठाकर 80 किलोमीटर दूर एक बांध के पास फेंक कर भाग गए।

    पीड़िता ने बताया कि इस घटना की शुरुआत 13 दिसंबर को हुई थी, जब घर में काम करने के दौरान रोहित रोहिला नाम का एक युवक घर में घुस गया और छेड़छाड़ करने लगा। जेठानी के आ जाने पर आरोपी वहां से भाग गया।

    जिसके बाद बिना जेठानी ने बिना पड़ताल करे महिला पर चरित्रहीन होने का आरोप लगाया। सास-ससुर और परिवार के अन्य सदस्यों ने बिना सच जाने उसे रातभर पीटा। सुबह पति के आने पर उसने भी महिला को दोषी ठहराया और थप्पड़ मारते हुए उसके साथ दुर्व्यवहार किया। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

    हमारे 'आप भी बने पत्रकार' अभियान से जुड़ें और आज ही नागरिक पत्रकार बनें! अपनी कहानियाँ और विचार Bhagya Vidhata के साथ साझा करें और अपनी खबरें हमारी पत्रिका और ऑनलाइन वेबसाइट में प्रकाशित होते देखें। आपकी खबर भेजने के लिए यहाँ क्लिक करे!

    RELATED ARTICLES

    कोई जवाब दें

    कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
    कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

    WhatsApp पर जुड़े

    ताज़ा और एक्सक्लूसिव हॉट अपडेट्स के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप में शामिल हों!

    यह खबरें भी पढ़ें

    लोकल खबरे