More
    spot_img

    गोवर्धन पूजा के अवसर पर राम राजा मंदिर में की गयी पूजा अर्चना

    गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर निवाड़ी जिले के कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ ने श्री रामराजा सरकार मंदिर, ओरछा में विधिपूर्वक वैदिक मंत्रों के साथ पूजन किया। उन्होंने परंपरागत रीति-रिवाजों के अनुसार गोवर्धन महाराज का पूजन किया और जिले की सुख-शांति, समृद्धि और उन्नति के लिए प्रार्थना की।

    इस अवसर पर एसडीएम निवाड़ी श्री अनुराग निंगवाल, जिला आपूर्ति अधिकारी श्रीमती सरिता अग्रवाल, तहसीलदार श्री सुमित गुर्जर, पर्यटन विभाग के श्री पीयूष बाजपेयी सहित अन्य कई गणमान्य अधिकारी उपस्थित थे। सभी अधिकारियों ने इस पूजा में भाग लेकर जिले के विकास और खुशहाली के लिए अपने योगदान की भावना प्रकट की।

    पूजा के दौरान वैदिक मंत्रों का उच्चारण किया गया और भगवान को भोग अर्पित किया गया। पूजा उपरांत सभी अधिकारियों और श्रद्धालुओं ने भगवान से जिले के लोगों की सुख-समृद्धि और सामाजिक उन्नति की कामना की।

    Niwari News: डीएपी खाद के अवैध परिवहन पर पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज

    हमारे 'आप भी बने पत्रकार' अभियान से जुड़ें और आज ही नागरिक पत्रकार बनें! अपनी कहानियाँ और विचार Bhagya Vidhata के साथ साझा करें और अपनी खबरें हमारी पत्रिका और ऑनलाइन वेबसाइट में प्रकाशित होते देखें। आपकी खबर भेजने के लिए यहाँ क्लिक करे!

    RELATED ARTICLES

    कोई जवाब दें

    कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
    कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

    WhatsApp पर जुड़े

    ताज़ा और एक्सक्लूसिव हॉट अपडेट्स के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप में शामिल हों!

    यह खबरें भी पढ़ें

    लोकल खबरे