जब से एआई का उपयोग बढ़ा है तब से कुछ अपराधी मानसिकता के लोग एआई और डीप फेक वीडियो का गलत इस्तेमाल कर अपराध कर रहे है। इसी एआई के अपराध से जुड़ा एक मामला मध्य प्रदेश के शहडोल से आया है। पढ़िए पूरी खबर निचे।

शहडोल | मध्य प्रदेश के शहडोल में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने लोगो को शर्मसार कर दिया है। इस मामले में दो नाबालिगों ने एआई की मदद से एक 18 वर्षीय लड़की की अश्लील तस्वीरें बनाई और उसे वायरल करने की धमकी देकर उस लड़की के साथ दुष्कर्म किया। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक इस संबंध में दो किशोर लड़कों को हिरासत में लिया गया है। जिसमे पीड़िता के मकान मालिक का बेटा शामिल है और उस लड़के का दोस्त भी शामिल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता के मकान मालिक के लड़के ने ही कथित तौर पर लड़की की तस्वीर से छेड़-छाड़ की थी।
एआई ऐप से की तस्वीर से छेड़छाड़:
पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने एआई वाले ऐप से लड़की की तस्वीर बनाई और इंटरनेट पर तस्वीरें जारी करने की धमकी दी। कोतवाली थाना प्रभारी राघवेंद्र तिवारी ने पीटीआई से कहा कि पीड़िता जिस घर में किराये से रहती थी उस घर के मालिक का एक नाबालिग बेटा भी वारदात में शामिल है। नाबालिग लड़के ने कथित तौर पर लड़की की तस्वीरें खींच एआई आधारित ऐप का उपयोग कर उन्हें अश्लील तस्वीरों में बदल दिया। जिसके बाद आरोपियों ने लड़की की तस्वीरें वायरल करने की धमकी देकर लड़की के साथ दुष्कर्म करना शुरू कर दिया और अपने दोस्त को भी इसमें शामिल कर लिया।
हिरासत में लेकर मोबाइल किया जब्त:
पुलिस अधिकारी ने बताया कि लड़को ने नर्सिंग छात्रा की अश्लील तस्वीरें वायरल करने की धमकी देकर कथित तौर पर लड़की के साथ दुष्कर्म किया। जिसके बाद पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने लड़कों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया है। एवं उनके मोबाइल फोन को फोरेंसिक जांच के लिए जब्त कर लिया हैं।
इंस्टाग्राम पर दोस्ती पड़ी भारी, होटल ले जाकर युवती से किया दुष्कर्म


