More
    spot_img

    दिवाली के बाद ससुराल पहुंचे युवक की नई बाइक हुई आग से राख, पुलिस कर रही जांच

    शहडोल जिले के पकरिया गांव में एक युवक की नई मोटरसाइकिल में अचानक आग लग गई, जिससे बाइक पूरी तरह जलकर राख हो गई। पढ़िए पूरा मामला।

    Shahdol News: थाना बुढार निवासी इंद्रपाल केवट ने हाल ही में 30 अक्टूबर को शहडोल के एक शोरूम से होंडा कंपनी की नई बाइक खरीदी थी। दिवाली के बाद, वह अपनी नई बाइक के साथ ससुराल पकरिया गांव पहुंचे थे। जिसके बाद रात करीब 10 बजे उसने बाइक को आंगन में खड़ा किया और घर के अंदर सोने चला गया। फिर अचानक तेज लपटों के साथ कुछ जलने की आवाज सुनाई दी, जिससे घर के लोग बाहर आए। जब घर के लोग बहार आये तो उन्होंने देखा की बाइक जल रही है जिसके बाद उन्होंने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग ने पूरी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे बाइक जलकर राख हो गई।

    युवक ने इस घटना की सूचना बुढार थाने में दी है। पीड़ित इंद्रपाल ने संदेह जताया है कि शायद किसी शरारती तत्व ने जानबूझकर उसकी बाइक में आग लगाई हो। मामले की जांच करते हुए बुढार थाना प्रभारी संजय जायसवाल ने बताया कि आगजनी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

    लगातार चल रहा शासकीय उचित मूल्य दुकानों का निरिक्षण, इन दुकानों को भेजा नोटिस

    हमारे 'आप भी बने पत्रकार' अभियान से जुड़ें और आज ही नागरिक पत्रकार बनें! अपनी कहानियाँ और विचार Bhagya Vidhata के साथ साझा करें और अपनी खबरें हमारी पत्रिका और ऑनलाइन वेबसाइट में प्रकाशित होते देखें। आपकी खबर भेजने के लिए यहाँ क्लिक करे!

    RELATED ARTICLES

    कोई जवाब दें

    कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
    कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

    WhatsApp पर जुड़े

    ताज़ा और एक्सक्लूसिव हॉट अपडेट्स के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप में शामिल हों!

    यह खबरें भी पढ़ें

    लोकल खबरे