More
    spot_img

    जुआ पकड़ने गई पुलिस टीम पर किया था हमला, पकड़े गए 6 आरोपी

    मामला दिवाली के समय का है, जब धनपुरी पुलिस जुआ पकड़ने गई थी, तभी वहां कुछ युवको ने पुलिस पर हमला कर दिया और हमले में कुछ महिलाएं भी शामिल थीं। पढ़े पूरा मामला निचे।

    शहडोल के धनपुरी क्षेत्र में पुलिस ने जब जुआ खेल रहे युवको को पकड़ा, तो युवको के परिवार के कुछ सदस्य सामने आ गए और पुलिस वाहन में तोड़फोड़ करने के साथ मारपीट भी की। इस झड़प में एक सहायक उपनिरीक्षक घायल हो गईं। इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध शासकीय कार्य में बाधा और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई की। इस बात का जैसे ही आरोपियों को पता चला वह सब फरार हो गए। जिसके बाद पुलिस द्वारा चलाये गए तालाशी अभियान के बाद छह आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं।

    यह हुई घटना:

    धनपुरी पुलिस ने बताया कि 1 नवंबर की रात सूचना मिली थी कि संग्राम सिंह नामक व्यक्ति दफाई इलाके में जुआ खेल रहा है। जब पुलिस ने वहां दबिश दी, तो जुआरी वासु सिंह पकड़ा गया। इस दौरान वासु सिंह के परिजनों ने पुलिस को अपशब्द कहने के साथ अंधेरे और भीड़ का फायदा उठाकर पथराव करना शुरू कर दिया। पथराव में कुछ पुलिसकर्मियों को चोटें भी आईं, जबकि जनकनंदनी नामक महिला ने बेसबॉल से शासकीय वाहन हमला किया। इस हमले में सहायक उपनिरीक्षक अंजना अहिरवार घायल हो गईं।

    जिसके बाद मारपीट और पथराव के आरोप में 30 वर्षीया विक्रम सिंह, 22 वर्षीया वासु प्रताप सिंह, 48 वर्षीया जनकनंदनी सिंह, 28 वर्षीया जयनंदनी उर्फ वर्षा सिंह, 26 वर्षीया साक्षी सिंह और 28 वर्षीया नूतन सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रहे थे। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित तीन टीमों ने लगातार आरोपियों की तलाश की और इसी मुस्तैदी के चलते आखिरकार सोमवार की शाम पुलिस को सफलता मिली। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया गया है।

    पालतू गाय का शिकार होता देख मालिक शेर के पीछे दौड़ा, देखे वीडियो

    हमारे 'आप भी बने पत्रकार' अभियान से जुड़ें और आज ही नागरिक पत्रकार बनें! अपनी कहानियाँ और विचार Bhagya Vidhata के साथ साझा करें और अपनी खबरें हमारी पत्रिका और ऑनलाइन वेबसाइट में प्रकाशित होते देखें। आपकी खबर भेजने के लिए यहाँ क्लिक करे!

    RELATED ARTICLES

    कोई जवाब दें

    कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
    कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

    WhatsApp पर जुड़े

    ताज़ा और एक्सक्लूसिव हॉट अपडेट्स के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप में शामिल हों!

    यह खबरें भी पढ़ें

    लोकल खबरे