More
    spot_img
    होमCyber Crimeशहडोल में महिला हुई ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार, खाते से उड़ गए...

    शहडोल में महिला हुई ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार, खाते से उड़ गए 13 लाख रुपये

    Shahdol News: शहडोल जिले से ऑनलाइन धोखाधड़ी की एक बड़ी खबर सामने आ यही है। जिसके मुताबिक ब्यौहारी थाना क्षेत्र में एक महिला के बैंक खाते से एक ठग ने लगभग 13 लाख रुपये उड़ा लिए। इस धोखाधड़ी को आरोपियों ने ऑनलाइन माध्यम से अंजाम दिया गया। पीड़िता ने जब अपने खाते से ऐसे पैसे गायब होते हुए देखे, तो उसने तुरंत ब्यौहारी थाने में जाकर शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात ठगो के खिलाफ BNS की धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

    प्राप्त जानकारी के मुताबिक 29 वर्षीय पीड़ित महिला के पति की कुछ समय पहले मौत हो चुकी है जिसके बाद वह अपने बच्चे के साथ ब्यौहारी में एक किराए के मकान में रहती है। महिला के ससुर ने सेवा निवृत होने के अपनी संपत्ति बटवारा किया जिसमे एक हिस्सा महिला के पति को भी मिला था। पति की मृत्यु के बाद यह पैसा महिला के बैंक खाते में जमा था जिसे एक अज्ञात जालसाज ने महिला का ओटीपी हासिल कर उसके खाते से निकाल लिया। जालसाजों ने कुल 12 लाख 85 हजार रुपये महिला के खाते से निकले है।

    महिला ने जब इतनी बड़ी राशि अपने खाते गायब होती देखी तो वह हैरान रह गई। यह राशि उसके परिवार का भरण पोषण करने का एकमात्र साधन थी। घटना के बाद से महिला काफी परेशानी में है और समझ नहीं पा रही है कि अब वह आगे क्या करेगी। घटना के बाद महिला ने हिम्मत जुटाकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

    कोल्ड स्टोरेज से लाखों की कमाई करने का सुनहरा मौका, जानिए कैसे करें शुरुआत

    हमारे 'आप भी बने पत्रकार' अभियान से जुड़ें और आज ही नागरिक पत्रकार बनें! अपनी कहानियाँ और विचार Bhagya Vidhata के साथ साझा करें और अपनी खबरें हमारी पत्रिका और ऑनलाइन वेबसाइट में प्रकाशित होते देखें। आपकी खबर भेजने के लिए यहाँ क्लिक करे!

    RELATED ARTICLES

    कोई जवाब दें

    कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
    कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

    WhatsApp पर जुड़े

    ताज़ा और एक्सक्लूसिव हॉट अपडेट्स के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप में शामिल हों!

    यह खबरें भी पढ़ें

    लोकल खबरे