spot_img
होमWealthHome Loan: सबसे सस्ता होम लोन दे रहे यह बैंक, देखे इंटरेस्ट...

Home Loan: सबसे सस्ता होम लोन दे रहे यह बैंक, देखे इंटरेस्ट रेट

भारतीय रिजर्व बैंक की नई मौद्रिक नीति आने के बाद कई बैंको ने मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट में बदलाव किये है। जिसके बाद आप बैंको से सस्ता होम लोन ले सकते है। पढ़े पूरी जानकारी निचे।

Wealth: भारतीय रिजर्व बैंक ने नई मौद्रिक नीति में रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किये है। जिसके बाद कई बैंकों ने मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट में बदलाव किये है। मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट से बैंक यह फैसला करते है की वह किस दर पर लोगो को लोन ऑफर कर सकते है। तो आप भी पढ़िए की आप किस बैंक से सबसे सस्ता लोन ले सकते है।

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया:

सबसे सस्ता होम लोन देने के मामले में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया टॉप पर है। यह बैंक 8.35% प्रतिशत की ब्याज दर पर लोगो को होम लोन दे रहा है। ऐसे में अगर आप 20 लाख रुपये का लोन 10 साल के लिए लेते हैं, तो आपको हर महीने 24,650 रुपये की किश्त चुकानी होगी।

पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन बैंक, इंडसइंड बैंक, IDBI बैंक:

पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन बैंक, इंडसइंड बैंक और IDBI बैंक 8.4% प्रतिशत की दर से होम लोन दे रहे है। ऐसे में अगर आप 20 लाख रुपये का लोन 10 साल के लिए लेते हैं, तो आपको हर महीने 24,690 रुपये की किश्त चुकानी होगी।

इस योजना से हर महीने मिलेंगे 9250 रुपये पांच साल तक, बस इतना करना है निवेश

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया और केनरा बैंक:

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया और केनरा बैंक 8.5% प्रतिशत की दर से होम लोन दे रहे है। इस दर पर 20 लाख रुपये का लोन 10 साल के लिए लेते है तो आपको हर महीने 24,800 रुपये देने होंगे।

कोटक महिंद्रा बैंक:

कोटक महिंद्रा बैंक होम लोन 8.7% प्रतिशत की ब्याज दर से लोन दे रहे है। ऐसे में अगर आप 20 लाख रुपये का लोन 10 साल के लिए लेते है तो आपको हर महीने 25,010 रुपये देने होंगे।

ICICI बैंक:

ICICI बैंक 9% प्रतिशत की ब्याज दर पर होम लोन दे रहा है। जिसमे आप 20 लाख रुपये का लोन 10 साल के लिए लेते है तो आपको हर महीने 25,335 रुपये देने होंगे।

भारतीय स्टेट बैंक:

भारतीय स्टेट बैंक भारत का सबसे बड़ा बैंक है, यह 9.15% प्रतिशत की ब्याज दर से होम लोन दे रहा है। ऐसे में अगर आप 20 लाख रुपये का लोन 10 साल के लिए लेते है तो आपको हर महीने 25,500 रुपये देने होंगे।

यस बैंक:

यस बैंक 9.4% की ब्याज दर पर होम लोन ऑफर कर रहे हैं। इस ब्याज दर पर 20 लाख रुपये का लोन 10 साल के लिए लेते है तो आपको हर महीने 25,770 रुपये देने होंगे।

अगर आप भी होम लेना चाहते है तो ऊपर दिए इंटरेस्ट रेट देख कर ले।

हमारे 'आप भी बने पत्रकार' अभियान से जुड़ें और आज ही नागरिक पत्रकार बनें! अपनी कहानियाँ और विचार Bhagya Vidhata के साथ साझा करें और अपनी खबरें हमारी पत्रिका और ऑनलाइन वेबसाइट में प्रकाशित होते देखें। आपकी खबर भेजने के लिए यहाँ क्लिक करे!

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

WhatsApp पर जुड़े

ताज़ा और एक्सक्लूसिव हॉट अपडेट्स के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप में शामिल हों!

यह खबरें भी पढ़ें

लोकल खबरे