शहडोल के एक युवक को ऑनलाइन डॉक्टर का अपॉइनमेंट लेना भारी पड़ गया। पीड़ित युवक ने डॉक्टर का नंबर गूगल पर सर्च किया था जिसके बाद अपॉइनमेंट के नाम पर युवक से 96,998 रुपयों की ठगी हो गयी।

शहडोल: देश भर में ऑनलाइन फ्रॉड के क्राइम बढ़ते ही जा रहे है। मध्यप्रदेश के शहडोल में एक नए तरह का साइबर फ्रॉड सामने आया है। जिसमे गुलशन नामक एक शख्स को ऑनलाइन डॉक्टर की अपॉइंटमेंट लेना भारी पड़ गया। युवक से डॉक्टर की अपॉइंटमेंट के नाम पर 96,998 रुपयों की लूट की गयी। जिसके बाद पीड़ित ने धोखाधड़ी की शिकायत साइबर सेल में दर्ज करा दी है।
शहडोल के रहवासी गुलशन जयसिंघानी को छत्तीसगढ़ के रायपुर में एक डॉक्टर का अपॉइंटमेंट लेना था। जिसके लिए युवक ने गूगल पर सर्च कर डॉक्टर का नंबर निकला और कॉल करा। कॉल पर युवक को डॉक्टर के अपॉइंटमेंट के लिए एक गूगल फॉर्म भरने को कहा गया। जिसमें युवक ने अपना आधार नंबर, मोबाइल नंबर, नाम और पते की पूरी जानकारी भर दी। फॉर्म भरने के बाद युवक को 500 रूपए अपॉइंटमेंट फीस भरने को कहा गया। जिसके बाद गुलशन के पास गूगल पे का पेमेंट वाला लिंक आया। जिससे पीड़ित ने 500 रूपए फीस का भुगतान कर दिया।
पैसे भरते ही कॉल कट गया और थोड़ी देर बाद उनके खाते से 20 हज़ार और 10 हज़ार रुपये के ट्रांजेक्शन के बैंक से मैसेज आने लगे। और कुछ ही समय में खाते से ठगो ने 96,998 रुपये उड़ा लिए।
जिसके बाद गुलशन तुरंत बैंक पंहुचा और अपने खाते को ब्लॉक करा दिया। जिसके तुरंत बाद पीड़ित शहडोल साइबर सेल में पंहुचा और शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत मिलने के बाद शहडोल साइबर सेल ने तुरंत कार्यवाही करते हुए उसके बैंक खाते में होल्ड लगवा दिया जिसके कुछ समय बाद ही गुलशन को उसका पैसा वापस मिल गया।


