More
    spot_img
    होमFamily DisputeDewas News: महिला ने की आत्महत्या, मायके वालों का आरोप- पति करता...

    Dewas News: महिला ने की आत्महत्या, मायके वालों का आरोप- पति करता था मारपीट

    मध्य प्रदेश के देवास के विजयागंज मंडी में सोमवार रात एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान 18 वर्षीय साक्षी के रूप में हुई है, जिसने एक साल पहले रोहित हाड़ा से प्रेम विवाह किया था। मायके पक्ष का आरोप है कि ससुराल लौटने के बाद पति के साथ हुए विवाद के चलते साक्षी ने यह कदम उठाया।

    इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। जिसके बाद मंगलवार को शव का पोस्टमॉर्टम किया गया और परिजनों के बयान दर्ज किए गए।

    मायके पक्ष ने पति पर मारपीट का लगाया आरोप:

    उज्जैन निवासी साक्षी की मां नीमल ने बताया कि उनकी बेटी ने रोहित हाड़ा से शादी की थी, जो मजदूरी करता है। 4 दिन पहले ही साक्षी ने फोन पर बताया था कि पति के साथ उसका विवाद हो रहा है और वह उसके साथ मारपीट करता है। उसने यह भी कहा था कि वह अब पति के साथ नहीं रह सकती। रात 1:45 बजे रोहित ने फोन कर सूचित किया कि साक्षी ने फांसी लगा ली है।

    ससुराल पक्ष के जितेंद्र हाड़ा ने बताया कि दंपति का 5 महीने का बच्चा है। रात को बच्चा रो रहा था, तब सास ने साक्षी को आवाज लगाई, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर खिड़की से देखा तो साक्षी फांसी के फंदे पर लटकी हुई दिखाई दी। पुलिस के आने पर दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला गया।

    फिलहाल पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और परिजनों के आरोपों को भी गंभीरता से लिया जा रहा है।

    हमारे 'आप भी बने पत्रकार' अभियान से जुड़ें और आज ही नागरिक पत्रकार बनें! अपनी कहानियाँ और विचार Bhagya Vidhata के साथ साझा करें और अपनी खबरें हमारी पत्रिका और ऑनलाइन वेबसाइट में प्रकाशित होते देखें। आपकी खबर भेजने के लिए यहाँ क्लिक करे!

    RELATED ARTICLES

    कोई जवाब दें

    कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
    कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

    WhatsApp पर जुड़े

    ताज़ा और एक्सक्लूसिव हॉट अपडेट्स के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप में शामिल हों!

    यह खबरें भी पढ़ें

    लोकल खबरे