spot_img

तेज रफ्तार गाड़ी की टक्कर से अधेड़ और दो मवेशियों की मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

मध्यप्रदेश के शहडोल के देवलौंद क्षेत्र के जगमल गांव में शनिवार दोपहर तेज रफ्तार बोलेरो ने 55 वर्षीय त्रिभुवन रामशरण और उनके दो मवेशियों को कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में त्रिभुवन और दोनों मवेशियों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने की कोशिश की। समझाइश के बाद ग्रामीणों ने समधिन-बुढ़वा मार्ग से जाम हटाया और यातायात बहाल किया गया। त्रिभुवन रामशरण, जो जगमल गांव के निवासी थे, अपने मवेशियों को सड़क किनारे जंगल में चराने ले गए थे। दोपहर करीब 12 बजे तेज गति से आ रही बोलेरो वाहन ने उन्हें और उनके मवेशियों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद बोलेरो चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। जिसके बाद ग्रामीणों ने त्वरित कार्रवाई की मांग की।

पुलिस की कार्रवाई:

घटना की सूचना मिलते ही देवलौंद थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को शांत कर सड़क खाली करवाई। पुलिस ने बोलेरो को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश जारी है। वाहन के नंबर के आधार पर मालिक और चालक की पहचान की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। ग्रामीणों ने चालक की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

शहडोल के लेटेस्ट समाचार और अपडेट | Shahdol Latest News in Hindi

हमारे 'आप भी बने पत्रकार' अभियान से जुड़ें और आज ही नागरिक पत्रकार बनें! अपनी कहानियाँ और विचार Bhagya Vidhata के साथ साझा करें और अपनी खबरें हमारी पत्रिका और ऑनलाइन वेबसाइट में प्रकाशित होते देखें। आपकी खबर भेजने के लिए यहाँ क्लिक करे!

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

WhatsApp पर जुड़े

ताज़ा और एक्सक्लूसिव हॉट अपडेट्स के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप में शामिल हों!

यह खबरें भी पढ़ें

लोकल खबरे