spot_img

17 साल के लड़के ने किया छह साल की मासूम के साथ किया गन्दा काम

शहडोल के पपौंध थाने में छह वर्षीय बालिका को लेकर उसके मां और परिजन थाने पहुंचे थे। जिनकी शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला शहडोल के पपौंध थाना क्षेत्र से सामने आया है। यहाँ पर एक 17 वर्षीय लड़के ने छह वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म किया है। जिसके बाद बच्ची अपनी मां के साथ थाने पहुंची और मामले की शिकायत दर्ज करवाई गई है। पुलिस ने किशोर के विरुद्ध मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

यह है घटना:

प्राप्त जानकारी के मुताबिक 17 वर्षीय किशोर ने पड़ोस में रहने वाली एक छह वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना की। पुलिस के अनुसार बच्ची किशोर के साथ घर के पास खेल रही थी और बच्ची की मां अपने काम में लगी हुई थी। आरोपी लड़के ने इस बात का फायदा उठाते हुए बच्ची को अकेले पाकर उसके साथ इस घिनोनी घटना को अंजाम दिया। जिसके बाद बालिका ने रोकर अपनी मां को आवाज़ लगाई। आवाज़ सुनकर मां दौड़ पड़ी और देखा की आरोपी लड़का बालिका के साथ आपत्तिजनक अवस्था में था। बच्ची की माँ को देखकर आरोपी मौके से फरार हो गया।

घटना की जानकारी पीड़ित की मां ने अपने पति व परिवार के अन्य लोगों को दी। जिसके बाद मां के साथ बालिका एवं परिजन थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज करवाई गई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने किशोर के विरुद्ध पोस्को एवं दुष्कर्म एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को हिरासत में लिया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हमारे 'आप भी बने पत्रकार' अभियान से जुड़ें और आज ही नागरिक पत्रकार बनें! अपनी कहानियाँ और विचार Bhagya Vidhata के साथ साझा करें और अपनी खबरें हमारी पत्रिका और ऑनलाइन वेबसाइट में प्रकाशित होते देखें। आपकी खबर भेजने के लिए यहाँ क्लिक करे!

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

WhatsApp पर जुड़े

ताज़ा और एक्सक्लूसिव हॉट अपडेट्स के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप में शामिल हों!

यह खबरें भी पढ़ें

लोकल खबरे