spot_img

Shahdol News: प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुआ हंगामा, 3 युवको ने पुलिसकर्मी को पीटा

शहडोल ज़िले के देवलोंद थाना क्षेत्र में माता की प्रतिमा विसर्जन के दौरान पुलिसकर्मी से हुई मारपीट। तीन लड़को ने पुलिस आरक्षक को पीट दिया। पढ़े पूरी खबर।

Shahdol News: देवलोंद थाना क्षेत्र में पुलिस आरक्षक जीतेंद्र मंडलोई ने प्रतिबंधित क्षेत्र में माता की प्रतिमा का विसर्जन करने से मना किया तो गुस्साए लोगो में से 3 युवको ने आरक्षक की पिटाई कर दी। जिसके बाद तीनो आरोपियों पर शासकीय कार्य में बाधा डालने एवं पुलिसकर्मी के साथ मारपीट किए जाने की शिकायत दर्ज़ की गयी है।

यह है मामला:

नवरात्री के बाद जिले में जगह-जगह मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया जा रहा था। जिसके लिए प्रशासन ने प्रत्येक थाना क्षेत्र में विसर्जन स्थल भी चिन्हित किया था एवं सुरक्षा की दृष्टि से विसर्जन स्थानों में पुलिस कर्मियों की भी तैनाती की गई थी। लेकिन देवलोंद थाना क्षेत्र में प्रतिमा विसर्जन के लिए कुछ युवक सोन नदी के प्रतिबंधित क्षेत्र में मूर्ति लेकर पहुंच गए। जिसके बाद वहां तैनात देवलोंद थाना में पदस्थ आरक्षक जीतेंद्र मंडलोई ने युवको को वह प्रतिमा विसर्जन के लिए मना करा और बताया की यह स्थान प्रशासन द्वारा विसर्जन के लिए प्रतिबंधित किया गया है।

लेकिन विसर्जन में आए रजनीश बैस, राजू बैस तथा पंकज बैस नामक युवक निवासी ग्राम चचाई थाना देवलोंद वही मूर्ति विसर्जन की बात को लेकर अड़ गए। जिसके बाद आरक्षक जीतेंद्र मंडलोई के बहुत बार मना करने पर भी उन्होंने आरक्षक की बात नहीं मानी और बात बढ़ जाने पर ड्यूटी में मौजूद आरक्षक के साथ मारपीट शुरू कर दी।

घटना के बाद आरक्षक की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और कार्यवाही चालू है।

हमारे 'आप भी बने पत्रकार' अभियान से जुड़ें और आज ही नागरिक पत्रकार बनें! अपनी कहानियाँ और विचार Bhagya Vidhata के साथ साझा करें और अपनी खबरें हमारी पत्रिका और ऑनलाइन वेबसाइट में प्रकाशित होते देखें। आपकी खबर भेजने के लिए यहाँ क्लिक करे!

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

WhatsApp पर जुड़े

ताज़ा और एक्सक्लूसिव हॉट अपडेट्स के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप में शामिल हों!

यह खबरें भी पढ़ें

लोकल खबरे