Thursday, November 30, 2023
HomeLifestyleMorning Tea Side Effects: सुबह खाली पेट चाय पिने से होते है...

Morning Tea Side Effects: सुबह खाली पेट चाय पिने से होते है यह 5 बड़े नुकसान, जानिए यहाँ

Morning Tea Side Effects: बहुत से लोगो को सुबह उठते ही चाय पीने की तलब होने लगती है, जिसे आम भाषा में बेड टी भी कहा जाता है। लेकिन क्या आप यह जानते है की खाली पेट चाय पीने से सेहत को नुकसान भी पहुंच सकता है। तो आज हम आपको बताते है खाली पेट चाय पीने के नुक़्सानो के बारे में।

Morning Tea Side Effects
Morning Tea Side Effects

खली पेट चाय पिने के नुक्सान:

आमतौर पर हम सुबह उठने के बाद तरोताजा महसूस करने के लिए चाय पीते हैं। इसका चलन भारत में काफी पुराना है, जिसके चलते यह काफी लोगों की आदत में शुमार हो चुका है। तो चलिए अब हम आपको सुबह चाय पीने से होने वाले नुक़्सानो के बारे में बताते है।

हाई ब्लड प्रेशर

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक जिन्हे हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत है उन्हें बेड टी नहीं पीनी चाहिए। क्योंकि इसमें मौजूद कैफीन शरीर में जाते ही ब्लड प्रेशर को बढ़ा देता है, जिसकी वजह से भविष्य में दिल की बीमारी का खतरा पैदा हो सकता है।

स्लो डाइजेशन

सुबह खाली पेट चाय पिने से डाइजेशन को भी काफी नुक्सान पहुँचता है, जिसकी वजह से पेट में गैस की परेशानी पैदा हो सकती है और पाचन की क्रिया भी धीमी हो सकती है।

डायबिटीज का रिस्क

सुबह खाली पेट चीनी वाली चाय से ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है। जिसकी वजह से लॉन्ग टर्म में डायबिटीज का खतरा भी पैदा हो जाता है।

टेंशन

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक अगर आप स्ट्रेस और टेंशन को भागने के लिए सुबह चाय पीते हैं तो जान ले की ऐसा करने से टेंशन और ज्यादा बढ़ सकती है। दरअसल चाय में मौजूद कैफीन नींद को झटके में भगा देती है, लेकिन आगे इससे टेंशन में इजाफा भी हो सकता है।

अल्सर

सुबह खाली पेट चाय पीने से पेट के अंदरूनी हिस्से में चोट पहुंच सकती है, जो बाद में अल्सर का कारण भी बन सकता है।

यह भी पढ़े:

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य जानकारियों एवं घरेलू नुस्खों पर आधारित है। इसे अपनाने से पहले चिकित्सक की सलाह जरूर लें। Bhagya Vidhata इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments